{"_id":"6a27232b6fb7168f930cf3ba","slug":"the-central-governments-achievements-were-highlighted-at-the-conference-of-intellectuals-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-161369-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रबुद्ध जन सम्मेलन में केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रबुद्ध जन सम्मेलन में केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
Tue, 09 Jun 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। केंद्र सरकार के 12 साल बेमिसाल अभियान के तहत सोमवार को खड्डा तहसील सभागार में प्रबुद्ध जन सम्मेलन हुआ। विधायक विवेकानंद पांडेय ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।
इस दौरान विधायक ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, मनोज जायसवाल, आलोक तिवारी, संदीप श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, विजय लक्ष्मी मिश्रा, चंद्रप्रकाश तिवारी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
सुबह नगर में सफाई की गई। नगर की सड़कों पर विधायक सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।