फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The body of a disabled youth was found in a pond, there was screaming and crying in the house

Kushinagar News: दिव्यांग युवक का पोखरे में मिला शव, घर में मची चीख-पुकार

Tue, 16 Sep 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 16 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The body of a disabled youth was found in a pond, there was screaming and crying in the house
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में शुक्ल बाबा के स्थान के पास स्थित पोखरे में सोमवार को एक युवक का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पानी से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

सोनबरसा में शुक्ल बाबा के स्थान के पास स्थित पोखरे में सोमवार को सुबह करीब आठ बजे एक शव उतराता हुआ दिखाई दिया। सूचना पर अहिरौली बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने पहुंच कर शव को पोखरे से बाहर निकलवा।
विज्ञापन

वहां मौजूद लोगों से शव की पहचान कराई। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के गांव खोठ्ठा निवासी अंकित प्रजापति पुत्र रामबदन प्रजापति उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी। पिता रामबदन प्रजापति व मां अंजू देवी ने भी मौके पर पहुंच कर शव की पहचान किया। अंकित की छोटी बहन मधु प्रजापति ने बताया कि अंकित हाथ और मुंह से दिव्यांग था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सुबह करीब आठ बजे घर से सोनबरसा में हो रहे सत्संग में जाने की बात कह कर निकला था। वह सत्संग और कथा में काफी रुचि रखता था। उसने बताया कि खोठ्ठा चौराहे पर चाय की दुकान चलाकर मेरे पिता परिवार की जीविका चलाते थे।
तीन साल पहले पिता लकवाग्रस्त हो गए। जिस कारण से चाय की दुकान भी बंद हो गई। इस समय मां अंजू देवी लोहझार चौराहे पर एक चाय की दुकान पर मजदूरी कर पिता का इलाज व परिवार की जीविका चलाती हैं।

अंकित के छोटे भाई आर्यन प्रजापति उम्र नौ वर्ष, बहन मधु प्रजापति उम्र 17 व बहन कुमुध प्रजापति उम्र 14 वर्ष का रो-रोकर बुरा हाल था। इस संबंध में अहिरौली बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed