फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The body found in the drain was not identified

नाले में मिले शव की दूसरे दिन भी नहीं हो पाई शिनाख्त

Fri, 20 Aug 2021 09:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
The body found in the drain was not identified
नाले में मिले शव की नहीं हुई शिनाख्त
विज्ञापन

केशवा नाले में मिला था 40 वर्षीय व्यक्ति का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
समउर बाजार। पिपरा कनक गांव के बोदा टोले के बगल से गुजरने वाले केशवा नाले में मिले शव की शिनाख्त दूसरे दिन भी नहीं हो सकी। उस व्यक्ति का शव गांव के बगल में स्थित नाले में कैसे आया, वह कौन है जैसे सवाल लोगों के जेहन में उठ रहे हैं।

बृहस्पतिवार को सुबह इस नाले में मछली पकड़ने गए लोगों ने शव देखकर शोर मचाया था। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को नाले से निकालकर शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन उसे कोई पहचान नहीं पाया। लोगों का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं थे। पटहेरवा थाने के एसओ सुनील सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं होने के कारण पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed