फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The bier of the bride and mother-in-law was raised before the marriage.

Kushinagar News: निकाह से पहले दुल्हन और सास की उठी अर्थी

Sun, 19 Jul 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 19 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
The bier of the bride and mother-in-law was raised before the marriage.
सामूहिक विवाह जाते समय हुई दो लोगों की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। स्रोत -सोशल मीडिया - फोटो : Samvad
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शामिल होने जाते समय हादसे में मौत के बाद मची चीख-पुकार
विज्ञापन

तरयासुजान। जिस घर में शनिवार को शहनाई की गूंज और शादी की खुशियों की तैयारी थी, वहां कुछ ही घंटों में मातम पसर गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रही गुलनाज खातून की खुशियां सड़क हादसे ने छीन लीं। निकाह के जोड़े में सजने से पहले ही उसकी अर्थी उठ गई। हादसे में उसकी सास ऐशा खातून की भी मौत हो गई, जबकि दूल्हा घायल हो गया।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के जमसड़िया के सरवर अंसारी की 24 वर्षीय बेटी गुलनाज खातून और अहिरौली दान के लोकनहा टोला के सईद अंसारी के 25 वर्षीय पुत्र अली हसन ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पंजीकरण कराया था। शनिवार को शादी होनी थी। दोपहर करीब 12 बजे अली हसन गुलनाज खातून और अपनी मां ऐशा खातून (50) को बाइक से लेकर सेवरही जा रहा था। बनरहा रेगुलेटर और दवनहा पुल के बीच हादसे में गुलनाज खातून और ऐशा खातून की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के लोग बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे थे, जब घर में बहू के आने और शादी की खुशियों का जश्न मनाया जाता लेकिन पलभर में परिवार की सारी उम्मीदों को मातम में बदल दिया।
विज्ञापन

-
कुछ घंटों में बदल गई खुशियों की तस्वीर
शनिवार की सुबह तक जिस घर में रिश्तेदारों की आवाजाही और शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां हादसे की खबर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। परिजनों को विश्वास ही नहीं हुआ कि जिस बेटी के हाथों में मेहंदी और सिर पर दुल्हन का ताज सजना था, वह अब कभी घर नहीं लौटेगी। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना से ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों का कहना था कि शादी के दिन ही ऐसी अनहोनी ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
इस हादसे ने एक साथ दो जिंदगियां छीन लीं और परिवारों को गहरा सदमा दे दिया। गुलनाज के नए जीवन की शुरुआत से पहले ही जिंदगी का सफर खत्म हो गया, वहीं सास ऐशा खातून की मौत से परिवार को दोहरा आघात लगा है। शादी की खुशियों के लिए सजे घर में अब सिर्फ मातम और अपनों को खोने का दर्द रह गया है। सरवर अली दर्जी का काम करते हैं। इनकी चार बेटिया हैं। इसमें तीन की शादी हो चुकी हैं, चौथी बेटी गुलनाज खातून है। परिजनों ने बताया कि थावे से आने वाली पैंसेंजर ट्रेन से दोनों पक्ष के लोग सेवरही आने के लिए निकले थे, जबकि होने वाली बहू, सास पति के साथ बाइक से आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed