फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The atmosphere resonated with chants of Jai Shri Ram.

Kushinagar News: जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा वातावरण

Thu, 19 Feb 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 19 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere resonated with chants of Jai Shri Ram.
दुदही। गौरीश्रीराम में नवनिर्मित विशाल मंदिर में हनुमान और सरस्वती प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा शुरू हुई। बुधवार को कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से हुई, जिसमें जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठ गया।
विज्ञापन


पूर्वनिर्धारित कार्यक्रमानुसार दोपहर में 500 पीला वस्त्रधारी कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर यात्रा में भाग लिया। उनके साथ रामभक्त जयकारे लगाते हुए पैदल यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा नव निर्मित मंदिर से शुरू होकर रामनगर, माधोपुर, श्रीरामपट्टी, गगलगवा, गौरिजगदीश, मंगलपुर आदि गांवों से होते हुए पांडेयपट्टी स्थित बांसी नदी के तट से पवित्र जल लेकर उसी मार्ग से पुनः मंदिर के रामकथा मंडप और पूजन स्थल पर पहुंची। इस दौरान मुख्य न्यासी एवं अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय सचिव, विख्यात इतिहासकार डॉ. बालमुकुंद पांडेय, वृंदावन धाम से आए कथा वाचक पंडित अरविंद ओझा, मदनमोहन पांडेय, अवधेश पांडेय, आचार्य उमेश पांडेय, अंबरीष पांडेय, उद्देश पांडेय, गंगेश्वर पांडेय सहित नीतीश, आकाश, प्रियेश आदि उपस्थित रहे। कलश यात्रा और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के माध्यम से मंदिर परिसर में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव का माहौल पूरी तरह जीवंत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed