फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   77% of new literates participated in the ULLAS examination.

Kushinagar News: उल्लास परीक्षा में 77 फीसदी नवसाक्षरों ने लिया हिस्सा

Mon, 21 Sep 2026 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
77% of new literates participated in the ULLAS examination.
पडरौना। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम (उल्लास) के तहत रविवार को परिषदीय विद्यालयों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक परीक्षा कराई गई। 1507 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के लिए चिह्नित 9741 में से 7519 ने परीक्षा दी। नामांकन के सापेक्ष करीब 77.19 प्रतिशत उपस्थिति रही।
विज्ञापन

परीक्षा में 6137 महिलाओं और 3604 पुरुषों को शामिल किया जाना था। रविवार सुबह 10 बजे से शुरू हुई परीक्षा में 4926 महिलाएं और 2593 पुरुष शामिल हुए। शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से परीक्षा कराने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र का नोडल अधिकारी बनाया गया था। प्रधानाध्यापकों को केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी गई थी। बीएसए अनिल कुमार सिंह ने पडरौना विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय नटवा डुम्मरभार, प्राथमिक विद्यालय सोहनारिया समेत करीब आधा दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की उपस्थिति, परीक्षा संचालन और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने परीक्षा को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed