फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The arrest of the former CMO was splashed

पूर्व सीएमओ की गिरफ्तारी से हड़कंप मचा

Sat, 02 Apr 2016 11:25 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Sat, 02 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के कार्यकाल में सीएमओ परिवार कल्याण रहे कन्हैया लाल को शनिवार के दिन लखनऊ में गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन



राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत कुशीनगर जनपद में भी व्यापक धांधली हुई थी। एनआरएचएम के तहत स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति से लेकर टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना, नसबंदी सहित विभिन्न योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए शासन की ओर से विभिन्न वर्षों में उपलब्ध कराए गए करोड़ों रुपये का बंदरबांट हुआ था।
विज्ञापन


इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से लगायत कर्मचारी तक शामिल थे। एनआरएचएम के तहत वर्ष 2010-11 में चलने वाली योजनाआें के प्रचार के लिए होर्डिंग्स, ग्लोसाइन बोर्ड, वाल राइटिंग, बैनर, कम्यूटनिटी ब्लैक बोर्ड पूरे जनपद में लगाए जाने थे, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपने चहेते फर्मों के नाम से वाउचर काटकर रुपये गटक लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला जब उजागर हुआ तो इसकी गहन जांच शुरू हुई। एनआरएचएम घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपी गई। उसके बाद सीबीआई की टीम ने कई बार जिले में आकर सीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछताछ की थी।


उस मामले में तत्कालीन एसीएमओ परिवार कल्याण कन्हैया लाल से भी सीएमओ कार्यालय सहित लखनऊ भी बुलाकर पूछताछ की गई थी। कन्हैया लाल की शनिवार को लखनऊ में गिरफ्तारी के बाद घोटाले से जुड़े लोगों में एक बार फिर हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed