{"_id":"684c6dd261f831cc990dc788","slug":"the-accused-teenager-is-staying-in-a-juvenile-home-did-not-get-bail-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-139480-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाल सुधार गृह में रह रही है आरोपी किशोरी, नहीं मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाल सुधार गृह में रह रही है आरोपी किशोरी, नहीं मिली जमानत
Fri, 13 Jun 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। ममेरी बहन को पानी की टंकी में डूबो कर हत्या के आरोप में बाल सुधार गृह भेजी गई किशोरी अभी रिहा नहीं हो सकी है। हालांकि परिजनों ने जिला जज के न्यायालय में जमानत याचिका प्रस्तुत किया था, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया। किशोरी के परिजन बाल सुधार गृह से घर वापसी के लिए प्रार्थना पत्र प्रयागराज स्थित उच्च न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए अपने अधिवक्ता से सलाह-मशविरा कर रहे हैं।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के करनपट्टी निवासी सुदर्शन गुप्ता के बेटे बिट्टू गुप्ता की नौ दिसंबर 2024 को शादी थी। परिजन बरात निकालने की तैयारी में जुटे थे। बिट्टू की शादी में उसकी इकलौती बहन सोनम अपने ससुराल बिहार के बैकुंठपुर से पति अमित गुप्ता, दो बेटियों व ननद की बेटी (आरोपी किशोरी) के साथ आई थी। नौ दिसंबर की शाम परिजन बरात निकलने की तैयारी कर रहे थे कि अचानक सोनम की नौ माह की बेटी केशवी के साथ गायब हो गई।
परिजनों के खोजबीन के बावजूद केशवी नहीं मिली, तो तमकुहीराज पुलिस को सूचित किया। मौके पर आई पुलिस टीम बच्ची की खोजबीन में जुट गई, लेकिन बच्ची के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिली। इस दौरान आरोपी बालिका से भी पुलिस ने गायब केशवी के बारे में जानकारी लेने का प्रयास करती रही, लेकिन किशोरी पुलिस को लगातार गुमराह करती रही। मन मसोस कर कम संख्या में परिजन बारात लेकर चले गए। दस दिसंबर की सुबह सुदर्शन गुप्ता के भतीजे के छत पर लगी पानी टंकी से केशवी का शव उतराया देखा गया।
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर आई तमकुहीराज पुलिस ने कड़ी पूछताछ के बाद किशोरी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाने आई। किशोरी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधारगृह बाराबंकी भेज दिया गया। पुलिस की पूछताछ के दौरान किशोरी ने स्वीकार किया था कि अपराध करने का तरीका उसने मोबाइल व टीवी पर प्रसारित होने वाले क्राइम पेट्रोल व अन्य सीरियलों को देख कर सीखा है। इस संबंध में इंस्पेक्टर तमकुहीराज सुशील शुक्ला ने बताया आरोपी किशोरी बाराबंकी स्थित बाल सुधार गृह में रखी गई है। मामले में चार्जशीट न्यायालय में भेज दिया गया है।