{"_id":"67ae40f8101f60026e024a17","slug":"tempo-collides-with-a-parked-truck-loaded-with-sugarcane-four-killed-five-injured-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-132036-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गन्ना लदे खड़े ट्रक से टकराया टेंपों, चार की मौत, पांच जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गन्ना लदे खड़े ट्रक से टकराया टेंपों, चार की मौत, पांच जख्मी
Fri, 14 Feb 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
मथौली। माघी पूर्णिमा पर वाल्मिकीनगर स्थान करने के बाद मदनपुर देवी का दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टेंपो बृहस्पतिवार को सड़क पर खड़े गन्ना लदे ट्रक में टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रक लेकर मौके से चालक फरार हो गया।
माघी पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न क्षेत्र के श्रद्धालु बाल्मिकीनगर में स्नान करने गए थे। स्नान के बाद उन्होंने मदनपुर देवी का दर्शन किया और ट्रेन से बृहस्पतिवार को कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। वहां से टेंपो रिजर्व कर हाटा के लिए चले। टेंपो अभी हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर किसान इंटर कॉलेज के प्रांगण के पास पहुंची थी कि सड़क पर पहले से खड़े गन्ना लदे ट्रक से टकरा गई। चालक की चूक से हुई टक्कर से इसमें सवार हाटा के पगरा स्कूल टोला निवासी मंशा चौहान (40) पत्नी जयराम चौहान, इनके नंदोई देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र के पड़ौली गांव निवासी अवधेश चौहान (45), कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फर्द मुंडेरा गांव निवासी निवासी कांता चौहान (65) पुत्र जगदेव, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी गगन कुशवाहा (22) पुत्र गामा कुशवाहा की मौत हो गई। जबकि मृतक अवधेश की 40 वर्षीय पत्नी भुल्ला चौहान, हाटा कोतवाली क्षेत्र के अथरहा गांव निवासी कालेश्वरी देवी (45) पत्नी राम अधार, अथरहा गांव की पुष्पा (22) पत्नी अजय चौहान, हाटा कोतवाली के परसौनी गांव निवासी रामभवन प्रजापति (60) पुत्र रामअवध, पगरा स्कूल टोला निवासी दिवाकर चौहान (10) पुत्र जयराम चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मथौली सीएचसी पर पहुंचाया, प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां घायलोंं का इलाज चल रहा है। घायल और मृतक आपस में रिश्तेदार और पड़ोसी बताए जा रहे हैं।
सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि हादसे में मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई, चालक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हुई। घायलों का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।