फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Temperatures reach 40 degrees, no relief expected for four days

Kushinagar News: 40 डिग्री पर पहुंचा पारा, चार दिनों तक राहत के आसार नहीं

Tue, 13 May 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 13 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Temperatures reach 40 degrees, no relief expected for four days
पडरौना। जिले में गर्मी से सोमवार को भी लोग परेशान रहे। तपिश और उमस से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। सूरज आग बरसा रहा है। इसकी चपेट में आकर लोग बीमार होकर अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। साथ ही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को पूरे दिन लोग तेज धूप और उमस से परेशान हो रहे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता जाता है, तापमान बढ़ने से उमस भरी गर्मी बढ़ती जा रही है। कड़ी धूप से बचने के लिए अपने चेहरे को लोग ढक रहे हैं। लगातार पड़ रही गर्मी के साथ ही साथ आमजन का जीवन को प्रभावित कर दिया है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी की वजह से पंखे, कूलर से भी लोगों को राहत नहीं मिल रहा है।सोमवार को मौसम का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मंगलवार को मौसम का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने कहा कि मौसम के तापमान में अभी आने वाले तीन से चार दिनों तक कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed