फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenager returned from Mumbai to Ramkola died in mysterious condition

Kushinagar News: मुंबई से रामकोला लौटी किशोरी की रहस्यमय हाल में मौत

Tue, 05 Sep 2023 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 05 Sep 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Teenager returned from Mumbai to Ramkola died in mysterious condition
कुशीनगर। मुंबई में अपने माता-पिता के साथ रह रही किशोरी को परिवारवालों ने घर भेज दिया। यहां उसका दाखिला कक्षा दस में कप्तानगंज के एक विद्यालय में कराया गया था। घरवालों से किसी बात से नाराजगी के बाद उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव को छोटी गंडक नदी में बहा दिया। शव उतराया तो लोगों ने शोर मचाया। पुलिस के पहुंचने पर शव की शिनाख्त हुई। यहां रहने वाले परिवार के लोग घर छोड़कर भाग गए थे। खोजबीन के बाद पुलिस उसके चाचा और दादा को पकड़कर थाने ले आई और पूछताछ की तो घटना के बारे में यह जानकारी हुई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 साल की किशोरी अपने माता-पिता के साथ मुंबई में रहती थी, लेकिन उसका आचरण ठीक न होने के कारण पिता ने विद्यालय से उसका नाम कटवा दिया और घर भेज दिया। यहां आने पर दादा ने कप्तानगंज के एक विद्यालय में कक्षा दस में उसका दाखिला कराया था। शनिवार को किसी बात को लेकर उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। यह देखकर परिवार के लोगों के हाथ-पांव फूल गए। बिना किसी को सूचना दिए उसके शव को छोटी गंडक नदी में बहा दिया। इस घटना से गांव के लोग भी अनजान रहे, लेकिन रविवार की शाम को किसी ने नदी में शव को देखा तो गांव में जाकर शोर मचाया। सूचना मिलने पर रामकोला थाने की पुलिस पहुंची और उसे नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन

रामकोला थाने के इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी को उसके गलत आचरण के कारण माता-पिता ने घर भेज दिया सा। वहां कप्तानगंज के एक विद्यालय में कक्षा दस में पढ़ती थी। पूछताछ में उन लोगों ने बताया कि घर में कुछ कहासुनी के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसलिए शव को नदी में बहा दिए थे। हालांकि, पोस्टमार्टम में उसकी मौत डूबने से पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
घर में फंदा लगाकर महिला ने दी जान

पडरौना। कप्तानगंज कस्बे के वार्ड नंबर-चार में भी 35 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कप्तानगंज कस्बा निवासी सत्तार की 35 वर्षीय पत्नी रुकसाना की सोमवार को मौत हो गई। मृतका के पति रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। रुकसाना अपने चार बच्चों व सास-ससुर के साथ घर पर रहती थी। सोमवार की शाम करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि रुकसाना की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतका का शव उसके घर से बरामद किया। पंचनामा बनवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि 35 वर्षीय महिला का शव उसके घर से बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया स्वभाविक मौत नहीं लग रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed