फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenager commits suicide by jumping in front of passenger train

Kushinagar News: पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदकर किशोर ने दी जान

Wed, 06 Nov 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 06 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Teenager commits suicide by jumping in front of passenger train
पडरौना। पडरौना रेलवे स्टेशन के मालगोदाम तिराहे के समीप सोमवार देर रात पैसेंजर ट्रेन से कटकर किशोर ने खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। वहां मौजूद रहे लोगों ने किशोर को पहचानने से इन्कार कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह किशोर की पहचान कसया के कुरमौटा गांव निवासी रामप्रकाश प्रजापति के 16 वर्षीय पुत्र कृष्णा प्रजापति के रूप में की गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि रैक प्वाइंट पर काफी देर तक किशोर टहल रहा था। जैसे पैसेंजर ट्रेन आई तो वह पटरी पर आकर लेट गया। ट्रेन से कटकर किशोर की मौत हो गई। जीआरपी चौकी इंचार्ज रामदयाल यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed