फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenage girl climbs tower, insisting on marriage; comes down after boyfriend persuades her.

हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी की जिद में टॉवर पर चढ़ी प्रेमिका, 2 घंटे बैठी रही किशोरी-फिर प्रेमी ने समझाकर उतरवाया

Wed, 15 Jul 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 15 Jul 2026 01:50 AM IST
सार

मंगलवार सुबह करीब पांच बजे 17 वर्षीय किशोरी गांव के पास गौरी जगदीश मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सुबह लोगों की नजर पड़ी तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर सेवरही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह प्रेमी से विवाह कराने की मांग पर अड़ी रही।

विज्ञापन
Teenage girl climbs tower, insisting on marriage; comes down after boyfriend persuades her.

विस्तार

सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब दो घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस ने प्रेमी को मौके पर बुलाया। प्रेमी के समझाने पर किशोरी टावर से नीचे उतरी। पुलिस दोनों को थाने ले गई।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब पांच बजे 17 वर्षीय किशोरी गांव के पास गौरी जगदीश मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सुबह लोगों की नजर पड़ी तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर सेवरही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह प्रेमी से विवाह कराने की मांग पर अड़ी रही।
विज्ञापन


पुलिस ने पहले उसे समझाने की कोशिश की और शादी कराने का आश्वासन भी दिया, लेकिन वह टावर से उतरने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल के जरिए उसके प्रेमी का पता लगाया और उसे मौके पर बुलाया। प्रेमी टावर पर चढ़कर किशोरी से बातचीत करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद किशोरी 1.30 बजे नीचे उतर आई। इसके बाद पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए सेवरही थाने ले गई। थानाध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि दोनों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed