{"_id":"684890e2645032584d0cdc98","slug":"teen-accused-of-murdering-her-mother-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-139283-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: किशोरी ने लगाया मां की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: किशोरी ने लगाया मां की हत्या का आरोप
Wed, 11 Jun 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। सेवरही थाना क्षेत्र के गांव निवासी दो किशोरियां छह जून को घर से गायब हो गई थीं। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर सोमवार को किशोरियों को बरामद कर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। मंगलवार को गायब किशोरियों में से एक किशोरी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा। वायरल वीडियो में किशोरी गांव के ही लोगों के ऊपर गंभीर आरोप लगा रही है। वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
वीडियो में किशोरी अपने पिता के आरोपों से इतर गांव के कुछ लोगों पर अपनी मां की हत्या और शव जलाने का आरोप लगा रही है। किशोरी कह रही है कि आरोपी दोनों बहनो की भी हत्या करना चाहते थे इसी कारण दोनों किशोरी अपनी जान बचा घर से भाग निकले। इंस्पेक्टर सेवरही धीरेन्द्र राय ने बताया मामले की विवेचना की जा रही है, इस तरह की बातें प्रकाश में नहीं आई है। किशोरियों का न्यायालय में बयान दर्ज होने के बाद आगे की कारवाई की जाएगी।