फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Technology makes learning easier

Kushinagar News: सीखने की कला को सरल बनाती है तकनीक

Sat, 09 Aug 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 09 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Technology makes learning easier
दुदही। कस्बा स्थित बीआरसी परिसर में चल रहे पांच दिवसीय एफएलएन तथा एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकों पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। इसमें शिक्षकों को भारतीय ज्ञान प्रणाली और अंतःविषयक दृष्टिकोण आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बीईओ डाॅ. प्रभात राय ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नई शिक्षण तकनीकों से जोड़ते हैं। इसमें विद्यार्थियों के सीखने की प्रक्रिया को सरल, रोचक एवं प्रभावी बनाने की जानकारी मिलती है। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण में मिली जानकारी को विद्यालयों में लागू करने के लिए प्रेरित किया, ताकि बच्चों में भाषा एवं गणितीय दक्षता को मजबूत किया जा सके। इसके पूर्व राजेश प्रसाद, शिवशंकर तिवारी, संतोष कुमार, धर्मेंद्र, राहुल सिंह आदि ने शिक्षकों को कई जानकरी दी। इस दौरान अजय पाठक, सुनील मौर्या, नागेंद्र सिंह, सिखारी राम, आराधना यादव, रूबी गुप्ता, रंजीत सिंह, राकेश यादव, उपेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed