{"_id":"5ab2a24f4f1c1b00768b6e07","slug":"teachers-learned-to-fill-the-dota","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने डॉटा भरने का सीखा तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने डॉटा भरने का सीखा तरीका
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। बुधवार को पडरौना, कसया व तमकुही बीआरसी में शिक्षकों को यू डायस प्रशिक्षण दिया गया। इसके तहत शिक्षकों को अपने स्कूल से संबंधित डॉटा को फार्मेट पर भरने के विषय में तकनीकी जानकारी दी गई।
पडरौना में बीईओ सत्य प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि यू-डायस में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़कर विद्यालय से संबंधित सभी जानकारी सही-सही भरें। इसके बाद भरे गए डाटा का मिलान कर यह जांच लें कि कहीं कोई गलती तो नहीं हुई है। पडरौना क्षेत्र के 546 परिषदीय प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, मान्यता प्राप्त और मकतब मदरसों के एक-एक अध्यापकों को यू-डायस डाटा कैप्चर फार्मेट भरने का प्रशिक्षण बीआरसी के तीन कमरों में तीन चक्र में सह-समन्वयक तारकेश्वर शुक्ल, सुनील कुमार व संजीव कुमार ने दिया। प्रशिक्षकों ने बताया कि विद्यालय सूचना अनुसूची, विद्यालय का विवरण, विद्यालय भवन, उपकरण, फर्नीचर व सुविधाएं, शैक्षणिक स्टाफ की संख्या, नवप्रवेशी बच्चों की जानकारी, वर्तमान सत्र का नामांकन, वार्षिक परिणाम, दिव्यांग बच्चों का नामांकन आदि की सूचना इस फार्मेट पर देना है। इस अवसर पर प्रमोद श्रीवास्तव, प्रवीण पांडेय, मुहम्मद तारिक, अनुप सिंह, मेहरुद्दीन अली, उमाशंकर सिंह, चंद्रप्रकाश मिश्र, लल्लन किसोर, देवेंद्र मिश्र, गीता चतुर्वेदी, जिल्सा यादव, द्रौपदी सिंह, उमेश तिवारी, संजय सिंह शैलेश सिंह, अब्दुल रउफ अंसारी, अरविंद गुप्ता, विनोद कुमार, निसार अहमद, जय प्रकाश सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।
बुधवार को कसया बीआरसी में यू डायस प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण के लिए प्रत्येक विद्यालय से एक अध्यापक को बुलाया गया था। इसमें कई महिला शिक्षक ऐसी थीं जिनकी गोद में छोटा बच्चा था। इसकी वजह से महिला शिक्षक काफी परेशान दिखीं। प्रशिक्षण में शिक्षकों को अपने विद्यालय से संबंधित सभी सूचनाएं भरने की विधि बताई गई। इस दौरान वरिष्ठ सह समन्वयक भगवंत कुमार सिंह, एबीआरसी महेश रज्जक, मनोज सिंह, अजय कुशवाहा, यशोदानंद, अशरफ अली, शैलेश तिवारी, राजीव नयन द्विवेदी, हरिंद्र, नीरज, सुरेश रावत, ताहिरा, सुमन राव, रेनू राव, अन्नू दीक्षित, किरन बाला, लीलावती समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
बीआरसी परिसर में शिक्षकों का यू डायस प्रशिक्षण कराया गया। बीईओ आरएस वर्मा ने बताया कि स्कूल में मौजूद संसाधनों की वार्षिक रिपोर्ट प्रतिवर्ष विभाग को भेजी जाती है। अक्सर रिपोर्ट डायरी भरते वक्त शिक्षकों से त्रुटियां हो जाती हैं। बतौर प्रशिक्षक अमरनाथ यादव, संदीप श्रीवास्तव, अजय कुमार सिंह ने सभी को सही-सही प्रविष्टियां भरने की जानकारी दी। इस दौरान शंभू यादव, ज्ञानचंद तिवारी, अंजनी सिंह, मिनहाज अहमद , नारायण प्रसाद, कृपाशंकर चौधरी, धनश्याम प्रसाद, गफारूद्दीन, रामप्रकाश शर्मा, रेनु सिंह, हेमलता, रूबी चौरसिया समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।