फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teachers adopted 65 TB patients and gave them nutrition packets

Kushinagar News: 65 टीबी रोगियों को शिक्षकों ने लिया गोद, दी पोषण पोटली

Wed, 12 Mar 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 12 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Teachers adopted 65 TB patients and gave them nutrition packets
मंसाछापर। बीआरसी विशुनपुरा में मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी जयंत भारती की मौजूदगी में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शिक्षकों ने 65 टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें पौष्टिक आहार की पोटली वितरित की। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. एसएन त्रिपाठी ने कहा कि टीबी रोग अब लाइलाज बीमारी नहीं है। सही समय पर अगर इलाज शुरू हो जाए तो इसे जड़ से समाप्त किया जा सकता है। सरकार इस बीमारी को लेकर पूरी तरह सजग है। उन्होंने कहा कि अगर टीबी का लक्षण दिखे तो तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल पर दिखाएं। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी जयंत भारती, जिला क्षयरोग नोडल डॉ. आशुतोष मिश्र, अमित वर्मा, संजय मिश्र, प्रमोद यादव, अवधेश कुमार, मनोज गुप्ता, नसीम हिंदुस्तानी, रमेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed