फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   taziya juloos 11 acused go to jail

ताजिए का जुलूस निकालने को लेकर कार्रवाई 19-17-12

Sun, 30 Aug 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
taziya juloos 11 acused go to jail
ताजिए का जुलूस निकालने पर चार नामजद, 10 अज्ञात पर केस
विज्ञापन

खैरटिया गांव में समूह में एकत्र होकर तासा बजाने पर भी हुई कार्रवाई, 11 लोग जेल भेजे गए
अमर उजाला ब्यूरो
नेबुआ रायगंज/फाजिलनगर (कुशीनगर)। पिपरा खुर्द गांव में लॉकडाउन का उल्लंघन कर मोहर्रम का जुलूस निकालने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इस मामले में चार नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यही नहीं, ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में एक कांस्टेबल को एसपी ने निलंबित कर दिया। उधर, पटहेरवा क्षेत्र के खैरटिया गांव में समूह में एकत्र होकर तासा बजाने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने 15 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें सात लोग गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए।
पिपरा खुर्द गांव में रविवार की सुबह छह बजे ताजिया का जुलूस पिपरा खुर्द से पिपरा जवाहिर तक निकाला गया। इसी दौरान किसी ने फोटो और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसे संज्ञान में लेते हुए एसओ अनुज कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने चले गए। उन्होंने बताया कि चार नामजद और दस अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर चार लोगों को जेल भेज दिया गया है। इसी प्रकरण में एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बीट पर तैनात आरक्षी अरविंद कुमार को ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

उधर, पटहेरवा क्षेत्र के खैरटिया गांव में समूह में तासा (ढोल) बजाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने 15 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पटहेरवा के एसओ मृत्युंजय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर गई थी। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजियादार और सिपाही में कहासुनी, करतब दिखा युवकों को खदेड़ा
सेवरही। पुरानी बाजार मस्जिद के पास भीड़ एकत्र होने पर ताजियादारों और बीट सिपाही में कहासुनी के बाद पहुंची पुलिस ने करतब दिखा रहे युवकों को खदेड़ दिया। साथ ही कुछ मनबढ़ युवकों को हिरासत में ले लिया।

सेवरही कस्बे के पुरानी बाजार मस्जिद के पास रविवार की शाम ताजियादारों की भीड़ इकट्ठा हो गई। युवक करतब दिखाने के साथ नारेबाजी भी करने लगे। बताया जाता है कि मौके पर तैनात बीट सिपाही ने उन्हें जब ऐसा करने से मना किया तो वे नहीं माने। इसके बाद सिपाही ने एसओ को जानकारी दी। कुछ ही देर में एसओ फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया। उधर, पिपरा मुस्तकिल अगरवा गांव में पूरे दिन पुलिस की गाड़ियां चक्कर लगाती रहीं। सेवरही एसओ उमेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस नियमित गश्त कर रही है। कस्बे की एक मस्जिद के पास से एहतियातन कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed