{"_id":"65bffcff698aff2f4a0797dc","slug":"tamkuhiraj-won-the-title-by-defeating-padrauna-4-1-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-111997-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पडरौना को 4-1 से पराजित कर तमकुहीराज ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पडरौना को 4-1 से पराजित कर तमकुहीराज ने जीता खिताब
Mon, 05 Feb 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
गंगुआ मठिया में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में विजेता टीम को दी गई ट्रॉफी।
गंगुआ बाजार। क्षेत्र के गंगुआ मठिया के गेंदाखेली मैदान में चल रहे जेएनबीएम फुटबाल प्रतियोगिता का रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें न्यू स्टार स्पोर्टिंग क्लब पडरौना और टाउन क्लब तमकुहीराज के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें तमकुहीराज ने पडरौना को 4-1 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
पहले हाफ के तीसरे मिनट में पडरौना के टीम के चंदन ने एक गोल दागकर अपने टीम को शुरुवाती बढ़त दिला दी। लंच से पहले तमकुहीराज की टीम ने भी एक गोल दागकर स्कोर एक-एक से बराबर कर दिया। मध्यांतर के बाद जब खेल शुरू हुआ, तो तमकुहीराज के खिलाड़ी दबदबा बनाए रहे। दूसरे हाफ के 12वें व 16वें मिनट में एक के बाद एक दो गोल तमकुहीराज के गोलू कुमार ने दागकर स्कोर तीन एक से आगे कर दिया। मैच समाप्ति से पहले तमकुहीराज ने एक और गोल दागकर अपनी टीम को 4-1 से जीत दिला दी।तमकुहीराज के खिलाड़ी गोलू कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले चंदन सिंह को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। मुख्यतिथि इलियाश अंसारी व ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि तमकुहीराज बशिष्ठ राय उर्फ गुड्डू राय रहे। अंत में डॉ. पवन खरवार, कृपा सिंह, मुनीर आलम, जाकिर हुसैन, प्रदीप सिंह, आनंद मद्धेशिया, अब्दुल हमीद ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
इस दौरान मनीर आलम, अब्दुल मजीद, दिलीप यादव, मंजूर खान, मुस्तफा अंसारी, टोनी बाबू, तबारक अली, रमेश सिंह, मोतीलाल आदि मौजूद रहे।