{"_id":"6293b41947568a55a815cce0","slug":"tahaseel-prashaasan-ne-shahar-man-hatavaaya-atikraman-kushinagar-news-gkp438585276","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील प्रशासन ने शहर मं हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील प्रशासन ने शहर मं हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
पडरौना नगर में अतिक्रमण हटवाते उपजिलाधिकारी महात्मा सिंह ,क्षेत्राधिकारी कुंदन कुमार सिंह ,कोत?
- फोटो : KUSHINAGAR
तहसील प्रशासन ने शहर मं हटवाया अतिक्रमण
पडरौना। शहर में सड़क की जमीन से अतिक्रमण हटाने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। एसडीएम सदर और सीओ सदर के नेतृत्व में नगरपालिका, राजस्व एवं पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। चेतावनी के बावजूद अपनी दुकानें या अन्य सामान न हटाने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती अपनाई गई। जेसीबी से उनकी दुकानों आदि को तोड़ दिया गया।
पडरौना शहर में अतिक्रमण हटाने का क्रम निरंतर जारी है। दो दिन पहले डीएम एस. राजलिंगम और एसपी धवल जायसवाल ने भ्रमण कर दुकानदारों, पटरी व्यवसायियों तथा सड़क की जमीन में स्थाई रूप से अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई थी कि अपने सामान स्वयं हटा लें, अन्यथा प्रशासन की तरफ से सख्ती से पेश आया जाएगा। कई लोगों ने तो पहले दिन ही अपनी दुकानें, टिनशेड व खोमचे हटा लिए थे, लेकिन जिन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया, उनके खिलाफ शनिवार से ही प्रशासन सख्ती से पेश आ रहा है। जेसीबी से दुकानें, सीढ़ियां, टिनशेड आदि तोड़े जा रहे हैं।
रविवार को एसडीएम सदर महात्मा सिंह और सीओ सदर कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। पडरौना नगर के छावनी, सुभाष चौक, स्टेशन रोड, रामकोला रोड सहित विभिन्न स्थानों पर जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान कोतवाल निर्भय कुमार सिंह, ईओ एएन सिंह, लेखपाल योगेंद्र गुप्ता सहित काफी संख्या में पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
..
भैरोगंज में भी हटाया गया अतिक्रमण
पडरौना। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के भैरोगंज बाजार में भी रविवार अतिक्रमण हटाया गया। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने आठ लोगों की झोपड़ियां हटाईं।
बताया जा रहा है कि भैरोगंज बाजार में नवीन परती की भूमि पर गांव के ही दो लोगों ने झोपड़ी डालकर अतिक्रमण कर लिया था। रविवार को तहसीलदार के निर्देश पर कानूनगो लक्ष्मी वर्मा, लेखपाल रामअवध, पवन वर्मा, राजू और जटहां बाजार थाने के एसआई रणवीर सिंह ने पहुंचकर अतिक्रमण हटाया।