फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Successful participants were rewarded in Rangoli

रंगोली में सफल प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

Sat, 22 Oct 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Successful participants were rewarded in Rangoli
रंगोली प्रतियोगिता का निरीक्षण करते विद्यालय के शिक्षक। - फोटो : KUSHINAGAR
रंगोली में सफल प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
विज्ञापन

- धनतेरस के मौके पर विभिन्न विद्यालयों में आयोजित हुआ रंगोली प्रतियोगिता
पडरौना। धनतेरस के मौके पर शनिवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें सफल प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया।
जिला मुख्यालय स्थित शाकुंतल इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक अभिषेक तिवारी ने कहा कि विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए ऐसे आयोजन होते हैं। इसलिए इसमें अधिक से अधिक बच्चों को शामिल होना चाहिए। इसके बाद उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाने वाले कक्षा 11 और द्वितीय स्थान पाने वाले कक्षा 12 के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्रा, करुण चंदन, दिनेश, टिकारी राय, कृपाल, कमलेश, यशवंत, निधि, सरिता, मीनाक्षी, अंशु और निधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर के गोल्डन फ्यूचर एकेडमी परिसर में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें कक्षा आठ के संदीप साहनी व अनुष्का शर्मा, कक्षा सात के अंशिका पांडेय, सपना पांडेय व पीयूष कुमार की रंगोली पसंद की गई। इन्हें विद्यालय की तरफ से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक प्रज्ञा चौबे, शौर्य पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह विशुनपुरा क्षेत्र के मनिकौरा गांव स्थित संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें उच्च प्राथमिक स्तर पर अंशु, खुशबु, सुजिता और प्राथमिक स्तर पर कल्पना, शृष्टि व अल्पना की रंगोली और कल्पना, अनुराधा, श्रेया, खूबलाल व धनु की मेकिंगा कार्ड बेहतर रही। इन्हें विद्यालय के शिक्षक नीरज बंका ने पुरस्कृत किया।
गुरवलिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार उच्च प्राथमिक (संविलयन) भगवानपुर परिसर में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह, धनन्जय मिश्र, अनीता कुशवाहा, निर्मला, खुशबू, सहाना, निभा, सरिता, जोहरा, शबनम, संजू, जानकी, पीयूष और छोटू आदि मौजूद रहे।
बनकटा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय दुलदुलिया और पूर्व माध्यमिक विद्यालय भठही खुर्द में शनिवार की रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान रजनीश शुक्ल, प्रादित्य शुक्ला, शशांक कुमार गुप्त, कुमुद, सरिता राजभर, अमित कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार राजेश मणि इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें सफल टीम को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में आराधना मिश्रा की टीम को प्रथम, शिवानी मिश्रा की टीम को द्वितीय स्थान और हर्षिका की टीम को तृतीय स्थान मिला। सीनियर बालिका वर्ग में आंचल गुप्ता और कोमल मिश्रा की टीम को प्रथम स्थान, मुस्कान गोंड और राशिका सिंह के टीम को द्वितीय स्थान, अमृता चौहान और खुशी गुप्ता की टीम को तृतीय स्थान, सलोनी सिंह और अनामिका सिंह की टीम को चतुर्थ स्थान, पंखुड़ी, काजल और शीतल सिंह के टीम को पंचम स्थान, निशा गोंड और ऋतु यादव की टीम को षष्टम स्थान मिला। इन्हें प्रधानाचार्य प्रवीण दुबे ने मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान दुर्गा गुप्ता, अभय जायसवाल, शिखा राय, राज पांडेय, उपेंद्र मिश्रा, सूरज गुप्ता, अनिल यादव, अजित कुशवाहा, राकेश गौतम, पंकज आर्या, धनंजय मिश्रा, गीता कुशवाहा, मनोरमा चौहान, किरण यादव, प्रीति गोंड आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed