फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   students protested

पढ़ाई के लिए छात्रों ने जाम लगाया 

Mon, 25 Jul 2016 11:16 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Mon, 25 Jul 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
students protested
ध्‍रना - फोटो : santosh verma
दुदही। श्रीराम पाण्डेय लघु माध्यमिक विद्यालय गोड़रिया मेें शिक्षण कार्य प्रारंभ करने की मांग को लेकर सोमवार को काफी संख्या में छात्र नारेबाजी करते हुए सडक़ पर उतर आए। छात्रों ने दुदही-पडरौना मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। 
विज्ञापन


 दुदही विकास खंड के गोड़रिया में श्रीराम पाण्डेय लघु माध्यमिक विद्यालय कई साल से संचालित है। विद्यालय 2006 से ही अनुदानित है और 2008 में इसे अनुमन्यता सूची में भी शामिल किया गया। विद्यालय में आठ अध्यापक तैनात हैं। जिसमें प्रधानाध्यापक को छोड़कर अन्य शिक्षकों को कई महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। वेतन नहीं मिलने से नाराज शिक्षक 22 जुलाई से सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। इससे विद्यालय में पठन-पाठन ठप हो गया है। जबकि इस विद्यालय में 230 छात्रों का नामांकन है। पठन-पाठन होने से नाराज छात्रों ने दो दिन पहले हंगामा किया था। जिस पर जिला पंचायत सदस्य ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को फोन कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया था। इस बीच सोमवार को सुबह करीब आठ बजे ही काफी संख्या में छात्र विद्यालय पहुंच गए। जब विद्यालय में कोई शिक्षक नहीं मिला तो नारेबाजी करते हुए सडक़ पर उतर आए और दुदही-पडरौना मार्ग जाम कर दिए। उधर, जाम शुरू होने के कुछ देर बाद ही जानकारी मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने छात्रों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। खंड शिक्षा अधिकारी ही छात्रों को समझा कर विद्यालय में ले गए और वहां बच्चों से बयान लिया। छात्रों का आरोप था कि प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षक विद्यालय में नहीं आते हैं। वहीं, एसडीआई ने सभी बच्चों को पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने की बात समझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी अजय तिवारी का कहना है कि बच्चों को समझा दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य पर वेतन रोक दिया गया है और कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed