फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Students engraved the figures of environmental protection in Rangoli

छात्राओं ने रंगोली में उकेरी पर्यावरण संरक्षण की आकृतियां

Sun, 23 Oct 2022 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Students engraved the figures of environmental protection in Rangoli
सेवरही के लिटिल फ्लावर स्कूल में रंगोली बनातीं छात्राएं। - फोटो : KUSHINAGAR
छात्राओं ने रंगोली में उकेरी पर्यावरण संरक्षण की आकृतियां
विज्ञापन

विद्यालयों में आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में रविवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने भाग लेकर स्वच्छता व पर्यावरण सहित अन्य संदेशों को चित्र के माध्यम से उकेरकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। विद्यालयों की तरफ से प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को सम्मानित किया गया।
सेवरही क्षेत्र के लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, अंबिका नवोदय स्कूल, होलीपैथ इंटरनेशनल स्कूल, पतियादेवी मनिराज इंटर कॉलेज, स्टार पब्लिक स्कूल और एजी पब्लिक स्कूल में रविवार को प्रकाश पर्व को लेकर रंगोली का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने पेड़-पौधों के संरक्षण, पानी बचाओ, ट्रैफिक नियमों का पालन, वायु प्रदूषण सहित अनेंक विषयों को आधार बनाकर रंगोली को धरती पर उकेरकर हुनर का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रबंधक रणवीर प्रताप शाही ने कहा कि हमारे सांस्कृतिक आयोजनों में रंगोली का विशेष महत्व होता है, जो अपने संदेशों से हमें जागरूक बनाते हैं। इसके बाद रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को स्कूल की तरफ से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर रणवीर प्रताप शाही, राजेश श्रीवास्तव, विकास मिश्र, सुशील कुमार मिश्र, मथुरा सिंह, रजनीश तिवारी, सुदीन अंसारी, राजू चौहान और सुभाष जायसवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed