फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Student dies after being crushed by tractor-trolley

Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर छात्र की मौत

Sun, 04 Aug 2024 03:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 04 Aug 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Student dies after being crushed by tractor-trolley
मंसाछापर। स्कूल से शनिवार को घर जा रहे साइकिल सवार छात्र को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने कुचल दिया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। भागने का प्रयास कर रहे ट्रैक्टर चालक को लोगों ने पकड़ लिया और वाहन के पहिए का हवा निकाल दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल कुरमौल गांव के सुदर्शन चौहान का 9 वर्षीय पुत्र सनोज एमएके आजाद इंटर कॉलेज धोबीघाट में कक्षा एक का छात्र था। रोज की तरह साइकिल से स्कूल पढ़ने गया था। दोपहर करीब दो बजे छुट्टी होने पर सनोज साइकिल से घर जा रहा था। पडरौना-मंसाछापर मार्ग पर जंगल कुरमौल गांव के पास सामने से तेज गति से ईंट लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को परिजन सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल सुशील शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--
घर का इकलौता चिराग था सनोज

-सनोज अपने घर का इकलौता चिराग था। बच्चे की मौत की सूचना पर उसकी मां रोते-तोते बेहोश हो जा रही है। अगल-बगल की महिलाएं उन्हें लाख समझा बुझा रही है, लेकिन वह बेसुध पड़ी हैं। लोगों का कहना है कि घर का एक ही चिराग भी बुझ गया। मृतक की दो बड़ी बहनें भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed