{"_id":"68c32e6e87b1bb677d09593c","slug":"stadium-team-victorious-in-football-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-145163-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फुटबॉल में स्टेडियम की टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फुटबॉल में स्टेडियम की टीम विजयी
Fri, 12 Sep 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के मौके पर बृहस्पतिवार को स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर वर्ग तैराकी और फुटबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें बालक और बालिका वर्ग के अलग-अलग खिलाड़ी प्रतिभाग किए। फुटबाल प्रतियोगिता में स्टेडियम की टीम विजेता घोषित हुई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनिल कुमार यादव और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराया। सबसे पहले हुई फुटबाल प्रतियोगिता में कुल छह टीम प्रतिभाग की। इसमें फाइनल मुकाबला स्टेडियम और रामनवल एकेडमी की टीम के बीच हुई, जिसमें स्टेडियम की टीम विजेता और रामनवल एकेडमी की टीम उपविजेता घोषित हुई। इसके बाद हुई बालक और बालिका वर्ग की अलग-अलग तैराकी प्रतियोगिता में बालक वर्ग के 47 और बालिका वर्ग के 24 समेत कुल 71 खिलाड़ी प्रतिभाग किए, जिसमें से 48 बालक व बालिका खिलाड़ी विजेता बनें। उन्हें जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार और क्रीडाधिकारी रवि कुमार निषाद ने पुरस्कृत किया। इस दौरान अरविंद गुप्ता, संध्या गुप्ता, अजीत कुमार शर्मा, संजय रावत आदि मौजूद रहे।