फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Special monitoring of highly sensitive booths

अति संवेदनशील बूथों की होगी विशेष निगरानी

Wed, 02 Mar 2022 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Special monitoring of highly sensitive booths
अति संवेदनशील बूथों की होगी विशेष निगरानी
विज्ञापन

वरवट कोन्हवलिया बूथ पर कई बार हो चुकी है झड़प
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के बिहार बॉर्डर से सटे मठिया श्रीराम के बूथ 416 और विरवट कोन्हवलिया के बूथ 427 समेत 24 अति संवेदनशील बूथों पर चुनाव आयोग की विशेष निगरानी होगी। मठिया श्रीराम और विरवट कोन्हवलिया बूथ पर कई बार झड़प हो चुकी है।
तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को मतदान होना है। मतदान को सकुशल व शांति प्रिय माहौल में संपन्न कराने के लिए तहसील व पुलिस प्रशासन के साथ चुनाव आयोग की नजर बिहार बॉर्डर से सटे और अन्य अति संवेदनशील बूथों पर है। मठिया श्रीराम के बूथ 416 पर विशेष निगरानी रहेगी। यहां हर चुनाव में झड़प होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन

विरवट कोन्हवलिया के बूथ 427 पर 2016 के पंचायत चुनाव में हिंसा हुई थी। यहां शरारती तत्वों ने मतपेटिकाओं में पानी डालने की कोशिश की थी। प्रशासन ने कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसके अलावा जमुआन, गौरी श्रीराम, तिवारी पट्टी, सेवरही संस्कृत पाठशाला, अवदान टोला आदि बूथों पर चुनाव आयोग की कड़ी निगरानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग के प्रेक्षक अटानु मजूमदार ने बताया कि विधानसभा का चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व सकुशल संपन्न कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए अति संवेदनशील व संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed