फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SP worshiped, distributed prasad in police lines

एसपी ने की पूजा, पुलिस लाइंस में बांटा प्रसाद

Sat, 17 Sep 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
SP worshiped, distributed prasad in police lines
कसया के विश्वकर्मा मंदिर में पूजा करते विधायक पीएन पाठक। - फोटो : KUSHINAGAR
एसपी ने की पूजा, पुलिस लाइंस में बांटा प्रसाद
विज्ञापन

विश्वकर्मा जयंती पर लोगों ने पूजापाठ कर किया प्रसाद वितरण
जिले में जगह-जगह हुए आयोजन
पडरौना। देव शिल्पी विश्वकर्मा की जयंती पर शनिवार को जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विश्वकर्मा जयंती पर लोगों ने पूजा पाठ करके प्रसाद का वितरण किया। पुलिस लाइंस स्थित परिवहन शाखा में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा की गई। इसमें पुलिस कर्मियों ने देव शिल्पी की आराधना की। एसपी धवल जायसवाल ने पुरोहित से भगवान विश्वकर्मा की पूजा कराई। असलहों और वाहनों की पूजा करके एसपी ने पुलिसकर्मियों के बीच प्रसाद वितरण किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, सीओ सदर कुंदन सिंह, पीआरओ और पुलिस लाइन के आरआई समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।
भजन कीर्तन और भंडारा का हुआ आयोजन
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र में गांव से लेकर शहर तक भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गयी। इस मौके पर कहीं भजन कीर्तन तो कहीं भंडारा का आयोजन किया गया। बिजली घर, सिंचाई विभाग के कार्यालय, चीनी मिल, रेलवे वर्कशॉप, गन्ना अनुसंधान केंद्र, विश्वकर्मा मंदिर, टैक्सी स्टैंड, सोनार मंडी, लोहा मंडी, सब्जी मंडी सहित पिपराघाट, सुमही संतपट्टी, पकड़ीयार पूरबपट्टी, राजपुर बगहा, बभनौली, दुबौली, अवदान टोला, टिकुलिया, विरवट कोन्हवलिया, जंगली पट्टी, दाहूगंज, ब्रह्मपुर, पिरोजहा आदि गांवों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। इसमें सेवरही नगर पंचायत चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, चीनी मिल के अधिशासी निदेशक वाईपी सिंह, बाढ़ खंड के सहायक अभियंता एसके प्रियदर्शी, बिजली निगम के एक्सईएन वीके सिंह, एसडीओ रामशब्द, रेलवे के पीडब्लूआई राकेश राव, विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष गिरजाशंकर विश्वकर्मा, स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, पूर्व अध्यक्ष अनूप सोनी, आभूषण कारीगर समाज के राहुल सोनी, भोला शर्मा और रवि विश्वकर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

त्रिवेणी चीनी मिल में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा की जयंती
रामकोला। त्रिवेणी चीनी मिल में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। इस दौरान चीनी मिल के प्रबंधक यशराज सिंह ने चीनी मिल के अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ हवन पूजन भी किया। इस मौके पर प्रकाश झा, विजय प्रताप सिंह, फैक्ट्री प्रबंधक मानवेंद्र राय, अजय कुमार सिंह बघेल, राजकुमार (फाइनेंस), राजकुमार, रजनीश कुमार, आशीष कुमार सिंह, गौरव प्रताप पंडित, विश्वनाथ पांडेय, कमलराज मधोक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वर्णकार समाज ने पूजापाठ करके कराया भंडारा
मेंहदीगंज। स्वर्णकार समाज के लोगों ने रामकोला के कस्बा रोड पर पंडाल लगाकर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा रखकर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर श्रद्धालुओं की बीच प्रसाद का वितरण किया गया। व्यापारियों ने पूजा पाठ के बाद भंडारे का आयोजन किया। इसमें लोगों के बीच खीर-पूड़ी, लड्डू और बूंदी का वितरण किया गया। कार्यक्रम के आयोजक श्याम वर्मा, अमन वर्मा ने किया। इस मौके पर सुनील वर्मा, प्रदीप वर्मा, राजन वर्मा, बच्चन वर्मा, महेश वर्मा, नन्हें, आनंद वर्मा, बैजू वर्मा चंदन वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed