फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sp workers met kamlesh family

Kushinagar News: कमलेश के परिजनों से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल

Thu, 10 Aug 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 10 Aug 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
sp workers met kamlesh family
वृहस्पतिवार को कमलेश के परिजनों से मुलाकात कर प्रशासन से बातचीत करते सपा नेता।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हाटा। कोतवाली क्षेत्र के खागी मुंडेरा गांव में बृहस्पतिवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। इसमें शामिल सपा नेताओं ने मृतक कमलेश के परिजनों से मुलाकात कर सान्त्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।
बीते शनिवार को जिला पंचायत सदस्य के पुत्र कमलेश की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसकी जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को सपा के दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मुलाकात की। उधर, सपा की तरफ से घटना का खुलासा करने समेत अन्य मांगों को लेकर शुुुक्रवार को धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर मृतक के घर पहुंचे हाटा कोतवाल निर्भय सिंह और हाटा एसडीएम हीरा लाल ने सपा नेताओं को एक सप्ताह के भीतर मामले में कार्रवाई करने और उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद सपा नेताओं ने आंदोलन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व एमएलसी राम अवध यादव, विक्रम, पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, हाटा नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह, किसान सिंह सैंथवार, सचिंद्र यादव, बालकृष्ण मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed