{"_id":"605e23ce8ebc3ec4965b3051","slug":"sp-kushinagar-news-gkp389922057","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने जिला व तहसील बनाई : राधेश्याम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने जिला व तहसील बनाई : राधेश्याम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी मंत्री मुकुट विहारी वर्मा के बयान पर पूर्व मंत्री ने किया पलटवार
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। दो दिन पहले जिले के प्रभारी मंत्री मुकुट विहारी वर्मा के बयान पर सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने पलटवार किया है। पूर्व मंत्री ने प्रदेश सरकार के विकास के दावों को झूठा बताते हुए कहा कि कुशीनगर जिला और कप्तानगंज व खड्डा तहसील सपा सरकार में बनी थी।
रामकोला में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि जिले के प्रभारी मंत्री का यह दावा कि पिछली सरकार में कोई कार्य नहीं हुआ, यह पूरी तरह से आधारहीन है। मुलायम सिंह यादव ने पडरौना को जिला बनाया था, यह बात रिकार्ड में उपलब्ध है। जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तब कप्तानगंज व खड्डा को तहसील का दर्जा दिया। छोटी गंडक नदी पर छह बड़े पुलों का निर्माण भी सपा सरकार में किया गया। हाटा में अत्याधुनिक संसाधन व बड़ी क्षमता की चीनी मिल भी सपा की सरकार में ही लगी। पूर्व मंत्री ने कहा कि हाटा क्षेत्र में एक अरब 40 करोड़ की लागत से 220 केवी, 132 केवी व 33 केवी का विद्युत उपकेंद्र एक ही परिसर में सपा शासनकाल में ही बना। इतना बड़ा विद्युत उपकेंद्र गोरखपुर में भी नहीं है। इसके अलावा हाटा व कसया नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने, जिला मुख्यालय को टू लेन सड़कों से जोड़ने व ग्रामीण क्षेत्रों को जिला मुख्यालय से जोड़ने का कार्य भी सपा शासनकाल में ही हुआ।