{"_id":"6aff5df0aac86cb05c07d1b7","slug":"negligence-found-in-investigation-report-dr-renu-removed-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-172685-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जांच रिपोर्ट में मिली लापरवाही, डॉ. रेनू हटाई गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जांच रिपोर्ट में मिली लापरवाही, डॉ. रेनू हटाई गईं
विज्ञापन
पडरौना। मेडिकल कॉलेज में सामान्य प्रसव के बाद 11 नवंबर 2026 को प्रसूता नाजरीन परवीन (25) की मौत के मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई की है।
तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट में लापरवाही की पुष्टि होने पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रेनू मिश्रा को पद से हटा दिया गया है। वहीं, दो स्टाफ नर्सों का कार्यक्षेत्र बदलने के साथ डॉ. प्रभात को भविष्य में लापरवाही की पुनरावृत्ति होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल चौरिया निवासी रुस्तम की पत्नी नाजरीन परवीन को 11 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे प्रसव पीड़ा होने पर मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में भर्ती कराया गया था। दोपहर करीब दो बजे सामान्य प्रसव से बच्चे का जन्म हुआ। इसके करीब दो से ढाई घंटे बाद महिला के सीने में तेज दर्द उठा और उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप था कि उस समय ड्यूटी रोस्टर के अनुसार डॉक्टर मौके पर मौजूद नहीं थे।
फोन करने के बावजूद समय से चिकित्सकीय सहायता नहीं मिली। एक कर्मचारी मोबाइल पर गेम खेल रहा था। हालत बिगड़ने पर रेफर करने की प्रक्रिया के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि नवजात को उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर भेजा गया था। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
मामले की जांच के लिए कॉलेज प्रशासन ने तीन सदस्यीय समिति गठित कर तीन कार्यदिवस में रिपोर्ट मांगी थी। बीच में अवकाश होने के कारण समिति रिपोर्ट नहीं सौंप सकी। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की। जांच में घटना के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर डॉ. रेनू मिश्रा को पद से हटा दिया गया। वहीं, दो स्टाफ नर्सों का कार्यक्षेत्र बदल दिया गया है।
जांच में यह भी सामने आया कि डॉ. पल्लवी ने अपना प्रभार डॉ. प्रभात को सौंपा था और वह देर से पहुंचे थे। डॉ. प्रभात की नियुक्ति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत होने के कारण उन्हें फिलहाल चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। स्टाफ नर्सों को भी दोबारा लापरवाही मिलने पर सेवा समाप्त करने की चेतावनी दी गई है।