{"_id":"665b8f63eff982b1430ede38","slug":"somewhere-a-bicycle-ran-and-somewhere-a-lotus-bloomed-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-117686-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कहीं साइकिल चली तो कहीं खिला कमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कहीं साइकिल चली तो कहीं खिला कमल
Sun, 02 Jun 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 02 Jun 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। उम्मीद से कम मतदान से सपा और भाजपा दोनों का गणित उलझ गया है। टक्कर इन दोनों के बीच ही मानी जा रही थी। वोटरों ने खास उत्साह नहीं दिखाया। इसकी वजह मौसम की बेरुखी बताई जा रही है। हालांकि प्रशासन मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए शहर से लेकर गांव तक जागरूकता अभियान चलाया था। लोगों को शपथ भी दिलवाया था। लेकिन पिछले साल की अपेक्षा मतदान का प्रतिशत कोई खास नहीं रहा। शहर के जूनियर हाईस्कूल, उदित नारायण इंटर कॉलेज, तुलसी विद्यालय, परिषदीय स्कूल जंगल कुरमौल, खरिया टोला,साहबगंज दक्षिणी मतदान केंद्रों पर सुबह मतदान करने में मशगूल दिखे वोटर भाजपा प्रत्याशी विजय दुबे और सपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह पिंटू के पक्ष में बंटे नजर आए। हाटा और खड्डा विधानसभा क्षेत्र में मतदान को लेकर भाजपा के दावेदार दौड़ते रहे। इन विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं के बिखराव की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होती रही।
-
सुबह 9 बजे : शहर के जूनियर हाईस्कूल में पांच बूथ बनाया गया था। शहर के अधिकांश वोटर मतदान के लिए कतार में लगे थे। बूथ संख्या 264 पर कतार में खड़ी रीता देवी, पिंकी ने धर्म और राष्ट्र के नाम पर वोट करने की बात कही। बूथ संख्या 257 पर कतार में खड़े वोटरों में भाजपा के पक्ष में अधिकांश वोटर बात करते नजर आए, जबकि कुछ युवक साइकिल दौड़ाने की बात कहे।
-- --
10 बजे:शहर के सोहरौना, छावनी और खिरिया टोला बूथ पर कतार में खड़े मतदाताओं से जब विकास की चर्चा की गई तो मतदाता हंसने लगे और बोले साहब विकास तो जो होता है दिख ही रहा है। हम लोग मन बुना चुके हैं किसको वोट देना है। भाजपा और सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदाता मतदान करते इन बूथों पर दिखे। मतदान कर लौट रही कुछ महिलाओं ने बताया कि हमने तो अपना फर्ज निभा दिया, बाकी नुमाइंदे क्या करेंगे। यह वो जाने। जाति धर्म से हटकर हम लोगों ने विकास के नाम पर वोट किया है।