फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three promising talents from the district selected for the State Art Festival.

Kushinagar News: राज्य कला उत्सव में जिले के तीन होनहारों का चयन

Thu, 01 Oct 2026 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Three promising talents from the district selected for the State Art Festival.
पडरौना। जिले के तीन होनहार विद्यार्थियों ने कला उत्सव की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। पारंपरिक कहानी विधा में दो छात्राओं और शास्त्रीय नृत्य में एक छात्रा का चयन हुआ है। अब तीनों प्रतिभागी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की तैयारी में जुटी हैं। स्कूल के शिक्षक भी प्रतिभागियों को अभ्यास कराने के साथ प्रस्तुति को और प्रभावी बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने के बाद प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ा है। पारंपरिक कहानी विधा में चयनित प्रतिभागियों ने बताया कि जिला स्तर से प्रदेश स्तर तक पहुंचने का अनुभव उनके लिए खास है। अब कहानी की प्रस्तुति, संवाद, भाव-भंगिमा और मंच संचालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उनका कहना है कि प्रदेश स्तरीय मंच पर प्रस्तुति के दौरान आत्मविश्वास बनाए रखना सबसे अहम होगा। शास्त्रीय नृत्य में चयनित छात्रा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए रोजाना अभ्यास का समय बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

नृत्य की मुद्राओं, ताल, भाव और प्रस्तुति में तालमेल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर अलग-अलग जिलों से प्रतिभागी आएंगे, इसलिए प्रस्तुति में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए लगातार अभ्यास कर रही हैं। डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। सही मंच और नियमित मार्गदर्शन मिलने पर वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं। कला उत्सव ऐसे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देता है। प्रतिभागियों की तैयारियों पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में वे पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर उतर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में केवल पुरस्कार के लिए नहीं, बल्कि जिले की कला और संस्कृति को मंच पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से भी तैयारी कर रही हूं। शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रस्तुति की कमियों को दूर किया जा रहा है। -अमृता, प्रदेश स्तर पर चयनित प्रतिभागी।

0
राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करना लक्ष्य है। इसके लिए शिक्षकों के बताए सभी छोटी-छोटी कमियों को गंभीरता से लेकर उसे दूर करने में लगी हूं। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता की तरह प्रदेश स्तर पर भी स्थान लाऊंगी। -तब्बसुम, प्रदेश स्तर पर चयनित प्रतिभागी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed