{"_id":"6abd7deb73d25de66001b8e1","slug":"ten-players-from-the-district-will-participate-in-the-divisional-kabaddi-trials-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-169138-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मंडलीय कबड्डी ट्रायल में भाग लेंगे जिले के 10 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मंडलीय कबड्डी ट्रायल में भाग लेंगे जिले के 10 खिलाड़ी
विज्ञापन
पडरौना। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिले में चयनित 10 खिलाड़ियों का मंडलीय चयन/ट्रायल एक अक्तूबर को गोरखपुर में होगा। जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम-कुशीनगर की ओर से जनपदीय चयन प्रक्रिया के बाद खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल के लिए भेजा जा रहा है।
उप क्रीडाधिकारी प्रवेश कुमार रावत ने बताया कि बुधवार को प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल हुआ है। इसमें चयनित 10 खिलाड़ियों की सूची जिला खेल कार्यालय की ओर से क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, गोरखपुर को भेजे पत्र में चयनित खिलाड़ियों को ट्रायल में शामिल कराने का अनुरोध किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में सलमान, सत्यम, निखिल गोंड, अभिनंदन, कृष्ण कुमार यादव, जावेद इकबाल, हुसैन अली, पवन कुमार गोंड, विशाल सिंह और कृष्ण राय शामिल हैं। सभी खिलाड़ी कुशीनगर जिले के हैं। मंडलीय चयन/ट्रायल रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर में होगा। खिलाड़ियों के साथ टीम मैनेजर के रूप में वरिष्ठ कबड्डी खिलाड़ी अजय यादव को भेजा गया है। जिला खेल कार्यालय ने उन्हें सभी खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर ट्रायल में प्रतिभाग कराने की जिम्मेदारी दी है।