फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Some went to the temple and some celebrated a picnic in the middle of the river.

Kushinagar News: कोई मंदिर गया तो किसी ने नदी के बीच मनाई पिकनिक

Mon, 02 Jan 2023 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Some went to the temple and some celebrated a picnic in the middle of the river.
नव वर्ष के पहले दिन पनियहवा में गंडक नदी में बोट का आनंद लेते सैलानी। - फोटो : KUSHINAGAR
कोई मंदिर गया तो किसी ने नदी के बीच मनाई पिकनिक
विज्ञापन

आतिशबाजी से हुआ नए साल का स्वागत, डीजे की धुन पर थिरके युवा
लगभग एक लाख लोगों ने कुशीनगर में मंदिरों में किया दर्शन पूजन
पनियहवा में गंडक नदी के रेत पर मनाई पिकनिक
पडरौना। जनपद के लोगों ने कड़ाके की ठंड के बावजूद गर्मजोशी से नए साल का स्वागत किया। कोई महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर के मंदिरों और दर्शनीय स्थलों पर घूमने गया तो किसी ने रामकोला के विश्व दर्शन मंदिर में महापुरुषों और देवी-देवताओं की मूर्तियां देखीं। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने पनियहवा में गंडक नदी के बीच में खाली रेत पर पिकनिक मनाई।
यहां के चेपुआ मछली, भूजा और पेड़ा का लुफ्त उठाया। कुछ लोग बगल के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल और मदनपुर देवी मंदिर में दर्शन-पूजन करने गए।
शनिवार रात 12 बजते ही नए साल की शुरुआत जोरदार तरीके से हुई। युवाओं ने आतिशबाजी कर नए साल का स्वागत किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और डीजे की धुन पर पूरी रात थिरके। दावतें भी चलीं। रविवार को सुबह साल के पहले दिन विभिन्न दर्शनीय स्थलों पर जाकर पिकनिक मनाई।
विज्ञापन

नववर्ष पर लगा मेला, हल्की धूप में दिनभर जश्न मनाते रहे लोग
कसया। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए नववर्ष मेला का आयोजन हुआ। सुबह से ही जश्न मनाने के लिए भीड़ लगी थी, जो देर शाम तक चलती रही। गोरखपुर मंडल सहित बिहार से आए लोगों ने वर्मी स्तूप, मुख्य मंदिर, माथा कुंवर मंदिर और रामाभार स्तूप तक पैदल चलकर महात्मा बुद्ध का दर्शन-पूजन किया। मुख्य गेट से रामाभार स्तूप तक जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रही। पर्यटन सूचना अधिकारी डॉ. प्राण रंजन ने बताया कि करीब एक लाख लोगों ने पहुंचकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुद्धा घाट पर बने सेल्फी प्वाइंट पर रही भीड़
रामाभार स्तूप और बुद्धा घाट पर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था। यहां पूरे दिन सेल्फी का दौर चलता रहा। यह पूरे मेले में आकर्षण का केंद्र रहा। सेल्फी लेने वालों में टीनएजर्स और युवक-युवतियां अधिक रहे।
प्रदर्शनी के जरिये किया जागरूक
कुशीनगर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था के लोगों ने प्रदर्शनी के चित्रों के माध्यम से लोगों से आपसी प्रेम और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। ब्रह्मकुमारी मीरा के नेतृत्व में इन लोगों ने चित्र के माध्यम से लोगों को सुख ,शांति, चरित्र, निर्माण, जीवन जीने की शैली और कला सिखाई।
विश्व दर्शन मंदिर में उमड़ी युवाओं की भीड़
रामकोला। नव वर्ष के पहले दिन बच्चे, किशोर, युवा और प्रौढ़ रविवार को रामकोला के विश्वदर्शन मंदिर पहुंचे। यहां विभिन्न महापुरुषों और देवी देवताओं की मूर्तियां देखीं। लोगों ने पूजा भी की। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। मंदिर के व्यवस्थापक रंगनाथ बाबा ने मंदिर में दर्शन करने आने वाले लोगों व सामान की सुरक्षा का बंदोबस्त कराया था। वहीं धर्मसमधा देवी मंदिर पर सुबह से ही मां के भक्तों की भीड़ लगी थी।
सेल्फी लेने से रोकने के लिए तैनात रही पुलिस
छितौनी। रविवार को नववर्ष के अवसर पर पनियहवा चौराहे से लेकर छितौनी बगहां रेल पुल तक पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। मछली-भूजा के लिए प्रसिद्ध पनियहवा चौराहा व पिकनिक स्पॉट के रुप में विकसित गंडक नदी के घाट पर जिले के अलावा सीमावर्ती राज्य बिहार के लोग भी खूब आनंद लिए। यहां का पेड़ा भी खरीदकर लोग घर ले गए। गंडक नदी के घाट पर बालू के टीले पर बने स्पाट पर जमकर आनंद लिए तो वहीं कुछ लोग मछली-भूजा का स्वाद चखने के साथ डीजे के धुन पर खूब थिरके। रेल सड़क पुल पर पूर्व में सेल्फी लेते समय हुए हादसों को ध्यान में रखते हुए खड्डा व हनुमानगंज पुलिस तैनात रही, ताकि कोई सेल्फी न लेने पाए।
रोटरी क्लब के सदस्यों ने वितरित किया मास्क
कसया। नूतन वर्ष के अवसर पर कुशीनगर में लगे मेले में अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब के सदस्यों ने लोगों में मास्क का निशुल्क वितरण किया। साथ ही उनसे कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की, ताकि संक्रमण से बचा जा सके। मास्क वितरण की शुरुआत एसडीएम कल्पना जायसवाल ने कराई।
इस दौरान क्लब के अध्यक्ष डॉ. एमएच खान, सचिव वाहिद अली, विजय कुमार गुप्त, विजय कृष्ण द्विवेदी, अनिल जायसवाल, दिनेश कुमार, मनीता प्रजापति, प्रियंका, मनीषा, गुड़िया, रागिनी, साबिया, सरिता, पल्लवी, नाजिया, शुभम आदि मौजूद रहे।

कुलकुला देवी मंदिर परिसर में पिकनिक मनाने पहुंचे लोग
रहसू बाजार। तहसील क्षेत्र के कुड़वा दिलीप नगर के घने जंगल में स्थित आदि शक्ति मां कुलकुला देवी के प्राचीन मंदिर में भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचे। पूजा-अर्चना के बाद पिकनिक मनाई। इस मंदिर का उल्लेख दुर्गा सप्तसती में भी बताया जाता है। यहां युवकों ने डीजे की धुन पर नृत्य भी किया।

नव वर्ष पर कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण मंदिर में उमड़ी लोगों की भीड़।

नव वर्ष पर कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण मंदिर में उमड़ी लोगों की भीड़।- फोटो : KUSHINAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed