फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Soldier's widow extorted eight and a half lakh rupees as compensation on the pretext of marriage, case registered

Kushinagar News: फौजी की विधवा को शादी का झांसा देकर ऐंठे मुआवजे के साढ़े आठ लाख, केस दर्ज

Thu, 21 Dec 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 21 Dec 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Soldier's widow extorted eight and a half lakh rupees as compensation on the pretext of marriage, case registered
तमकुहीराज (कुशीनगर)। चंडीगढ़ की रहने वाली फौजी की विधवा ने तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक युवक पर धोखे से शादी करने और साढ़े आठ लाख रुपये ऐंठ लेने का आरोप लगाया है। ये रुपये उसके फौजी पति की मृत्यु के बाद मुआवजे के रूप में मिले थे। महिला ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से युवक से दोस्ती हुई और बात शादी तक पहुंच गई। आरोपी महिला से कोर्ट मैरिज कर पति के रूप में साथ रहा। अब दूसरी शादी कर उसे साथ रखने से इन्कार कर रहा है। उसने अपने दूसरे पति के खिलाफ तमकुहीराज पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस इस मामले में आरोपी पति और सास के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।
विज्ञापन

तमकुहीराज थानाक्षेत्र के गाजीपुर निवासी मनोज राजभर पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाने वाली चंडीगढ़ से आई महिला शनिवार को थाने पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी के बाद थाने पहुंचे कुछ लोगों के हस्तक्षेप पर पुलिस ने महिला की रजामंदी से दो दिन का समय दिया है। बातचीत के बाद भी मामला नहीं सुलझ पाया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला का आरोप है कि वह एक फौजी की विधवा है तथा चंडीगढ़ में रहती है। विधवा का आरोप है कि पति की मृत्यु के करीब एक साल बाद गाजीपुर निवासी मनोज राजभर से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई। बातचीत के क्रम में आरोपी फौजी की विधवा पत्नी को शादी के लिए मनाने लगा और पहले पति से दोनों बच्चों को भी अपनाने को राजी हो गया। आरोपी युवक ने झांसे में लेकर उससे कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद पति के रूप में साथ रहने के बाद गांव आया तो वापस नहीं गया। पीड़ित महिला ने आरोपी युवक पर घर बनाने और अन्य खर्चे के नाम पर विभिन्न तिथियों में करीब साढ़े आठ लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित महिला खोजबीन करते जब दूसरे पति के गांव पहुंची तो कुछ दिन पूर्व ही उसकी दूसरी शादी की जानकारी गांव लोगों ने दी। महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई। गांव के लोगों के हस्तक्षेप के बाद इस मामले को सुलझाने के लिए दो दिन का समय महिला से मांगा गया। उसके बाद भी मामला सुलझ नहीं सका। बुधवार को पुलिस आरोपी मनोज राजभर और उसकी मां के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है। तमकुहीराज इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि एक पत्नी के रहते दूसरी शादी और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed