फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Smugglers then ran away from the police, seven cows recovered

Kushinagar News: फिर पुलिस के सामने से भाग गए तस्कर, सात गोवंश बरामद

Fri, 15 Mar 2024 04:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 15 Mar 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Smugglers then ran away from the police, seven cows recovered
पडरौना। कसया-तुर्कपट्टी रोड पर खरदरपुल के पास पुलिस ने एक पिकअप से सात गोवंश को मुक्त कराया, जबकि पुलिस के सामने से तस्कर भाग निकले और पुलिस उन्हें नहीं पकड़ सकी। वाहन चेकिंग के दौरान कसया पुलिस को यह सफलता बृहस्पतिवार को दोपहर में मिली। पुलिस ने अज्ञात तस्करों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के खरदरपुल के पास पुलिस दोपहर में वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान उधर से गुजर रहे एक पिकअप को पुलिस ने रोका। पुलिस अभी कुछ समझ पाती कि पिकअप छोड़कर इसमें सवार दो तस्कर फरार हो गए। कुछ देर बाद पुलिस ने देखा तो पिकअप के अंदर सात गोवंश मिले। पुलिस ने गोवंश को मुक्त कराया और पिकअप को कब्जे में लिया। पुलिस ने तस्करों को आस-पास के लोगों की मदद से दबोचने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने पिकअप के नंबर के आधार पर अज्ञात नामजद समेत अज्ञात तस्करों पर केस दर्ज किया है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पुलिस थोड़ी भी सक्रियता दिखाई होती तो, तस्कर गिरफ्तार कर लिए गए होते। पुलिस की सुस्ती के कारण पशु तस्कर भाग निकले। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि तस्कर पुलिस को देखकर भाग गए हैं। केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed