फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Smuggler arrested with four cattle loaded in a pickup

Kushinagar News: पिकअप में लदे चार गोवंश के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sat, 13 Jun 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with four cattle loaded in a pickup
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया। तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को पुलिस ने सीज कर दिया है। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक पिकअप से गोवंशीय पशुओं को लादकर बिहार की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस सक्रिय हुई और घेराबंदी कर पिकअप को रोक लिया। तलाशी लेने पर पिकअप पर चार गोवंशीय पशु क्रूरतापूर्वक बांधकर लदे मिले। पुलिस ने मौके से वाहन चालक मुस्तफा पुत्र असगर निवासी दहवा, थाना धनहा, जनपद पश्चिमी चम्पारण को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर नेबुआ नौरंगिया थाने में गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया, जहां कोर्ट ने गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। प्रारंभिक जांच में उसके विरुद्ध पूर्व से पडरौना कोतवाली तथा नेबुआ नौरंगिया थाने में प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस तस्करी नेटवर्क के संबंध में भी जांच कर रही है।थ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed