{"_id":"69ee7293402824c74b02a1e1","slug":"smoke-billows-from-moving-roadways-bus-chaos-ensues-kushinagar-news-c-7-gkp1006-1302125-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चलती रोडवेज बस से उठा धुआं, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चलती रोडवेज बस से उठा धुआं, मची अफरा-तफरी
Mon, 27 Apr 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
एम्स के पास बस से निकला धुंआ। स्रोत : सोशल मीडिया
जगदीशपुर (कुशीनगर)। एम्स थाना क्षेत्र में गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग पर रविवार शाम एक चलती रोडवेज बस से अचानक धुआं उठने से अफरा-तफरी मच गई। घटना एम्स अस्पताल के गेट नंबर-1 के पास करीब छह बजे की है। बस में सवार यात्रियों ने तत्काल नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने स्थिति को नियंत्रित किया।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर से कुशीनगर की ओर जा रही अनुबंधित बस (नंबर यूपी 57 एटी 0631) जैसे ही एम्स गेट नंबर-1 के पास पहुंची, तभी इंजन से तेज आवाज के साथ धुआं निकलने लगा। अचानक हुई इस घटना से बस में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई और वे आनन-फानन में बस से उतरकर सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही एयरफोर्स पुलिस चौकी प्रभारी सुदेश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी की बौछार कर धुएं पर काबू पा लिया, जिससे बड़ी दुर्घटना बच गई। एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए मार्ग को वन-वे कर दिया गया, जिससे यातायात प्रभावित रहा। हालांकि, धुआं पूरी तरह समाप्त होने के बाद यातायात को सामान्य कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, समय रहते यात्रियों के बस से उतर जाने और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा बच गया।