फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Six pairs of trains will have their routes changed for 10 days from tomorrow.

Kushinagar News: कल से 10 दिन के लिए छह जोड़ी ट्रेनों का बदला रहेगा रूट

Fri, 05 Dec 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 05 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Six pairs of trains will have their routes changed for 10 days from tomorrow.
तमकुहीरोड। बिहार के मैरवा और देवरिया सदर स्टेशन पर होने वाले रेल कार्य को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे ने छह से 16 दिसंबर के बीच छह जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट डायवर्जन कर गोरखपुर कैंट-भटनी-सिवान मार्ग की जगह कप्तानगंज-थावे के रास्ते चलाए जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

यह ट्रेनें कप्तानगंज-थावे रूट पर नान स्टापेज चलेगी। इसे लेकर रेल अधिकारियों ने आम लोगों की सुरक्षा को लेकर रेल लाइनों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से मैरवा स्टेशन के यार्ड में 6 से 16 दिसंबर के बीच प्वाइंट व क्रासिंग बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते पूर्वोत्तर रेलवे ने इस रूट पर कई एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट डायवर्जन कर गोरखपुर कैंट-भटनी-सिवान से मार्ग बदल कर गोरखपुर कैंट, कप्तानगंज-थावे-सिवान कर दिया है। इसमे 04454 नई दिल्ली विशेष ट्रेन, 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन, 14674 अमृतसर- जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन को गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-थावे-सिवान मार्ग से चलाया जाएगा। इसी तरह देवरिया सदर स्टेशन पर 6 दिसंबर को उपरगामी पुल के 12 मीटर चौड़े गर्डर का लांचिंग कराए जाने को लेकर छह दिसंबर को चलने वाली तीन ट्रेनों 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन, 15110 मथुरा जंक्शन- छपरा एक्सप्रेस ट्रेन और 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष ट्रेन का मार्ग सिवान-भटनी-गोरखपुर कैंट से बदल कर सिवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed