फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Six arrested so far in case of killing cattle and selling meat

Kushinagar News: गोवंश हत्या कर मांस बेचने के मामले में अब तक छह गिरफ्तार

Sat, 16 Sep 2023 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 16 Sep 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Six arrested so far in case of killing cattle and selling meat
खड्डा। गोवंश की हत्या कर मांस बेचने के कारोबार में लिप्त तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस की मानें तो इस मामले में अभी कई लोग पुलिस की रडार पर हैं। थाना क्षेत्र के ग्राम धनौजी आबादकारी गांव के पास सरेह में रात में गोवंश की हत्या कर मांस बेचने की कोशिश करते समय पुलिस ने तीन लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जांच आगे बढाई तो पता चला कि कोईल उर्फ बिस्मिल्लाह नट नाम के युवक को हत्या करने के लिए गोवंश उपलब्ध कराता था। गोवंश काटकर मांस जगह-जगह पहुंचाने का कार्य एनुलहक का बेटा अफजल व मंसूर अली का बेटा निसार करते थे। पुलिस ने शुक्रवार पुलिस ने कोइल नट, निसार, अफजल निवासी धनौजी आबादकारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में गौ मांस खरीदने वाले कई लोगों के नाम सामने आए हैं। वे सभी पुलिस की रडार पर है। बताया जा रहा है कि एक समुदाय के कई रसूखदार लोग मांस खरीदते थे। कुछ धार्मिक जगहों पर इसकी आपूर्ति भी होती थी। जैसे-जैसे जांच आगे बढ रही है, पुलिस को इससे जुड़े चौकाने वाली जानकारी प्राप्त हो रही है। पुलिस इस मामले की जड़ तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि गौ बध मामले में गौवंश उपलब्ध कराने वाले व मांस को बेचने वाले तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। मांस खरीद फरोख्त करने वाले कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस पूरे मामले की जांच तत्परता से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed