{"_id":"67758ba4109972677a0ab942","slug":"sirsia-reached-semi-finals-after-defeating-turkpatti-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-129480-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तुर्कपट्टी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची सिरसिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तुर्कपट्टी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची सिरसिया
Thu, 02 Jan 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
मथौली। किसान इंटर कॉलेज के खेल परिसर में चल रहे मथौली क्रिकेट कप प्रतियोगिता का बुधवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें तुर्कपट्टी को हराकर सिरसिया की टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर क्वार्टर फाइनल मैच शुरू कराया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिरसिया की टीम ने 153 रन बनाए। इसके जवाब में उतरी तुर्कपट्टी की पूरी टीम 65 रन पर पवेलियन लौट गई। इस तरह सिरसिया की टीम ने 88 रन से मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। मैच में अंपायरिंग सुनील मद्धेशिया व बिट्टू मद्धेशिया ने की। कमेंट्री की जिम्मेदारी प्रिंस मद्धेशिया व मिंटू सिंह ने संभाली। इस दौरान बृजेश कुमार उपाध्याय, अदालत प्रसाद, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष कुमार सिंह, प्रिंस जायसवाल, कृष्णा उर्फ मिंटू सिंह मौजूद रहे।