फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SIR: Officials will now knock on the doors of voters who have not filled out the forms.

एसआईआर: जिन वोटरों ने नहीं भरे फॉर्म, अब उनका दरवाजा खटखटाएंगे अफसर

Sun, 14 Dec 2025 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
SIR: Officials will now knock on the doors of voters who have not filled out the forms.
पडरौना। एसआईआर फाॅर्म जमा नहीं करने वाले मतदाताओं के घर अब अफसर पहुंचेंगे। इसके लिए सेक्टर अफ्सर की अगुवाई में बीएलओ की टीम लगाई गई है। यह टीम गलत नाम को सही कराने के अलावा तैयार मतदाता सूची को पढ़कर सुनाएगी। इसके अलावा टीम मतदाताओं की आपत्तियों का भी निस्तारण करेगी। इसके लिए जिले में 220 अफ्सरों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में गणना फॉर्म जमा नहीं करने वाले मतदाताओं के घर अधिकारी जाएंगे। बूथ स्तर पर ऐसे मतदाताओं की सूची तैयार हो गई है। बीएलओ भी चिह्नित हुए हैं। जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में पडरौना सदर, खड्डा, रामकोला, फाजिलनगर, कुशीनगर, हाटा और तमकुहीराज में कुल 26,95,030 मतदाता हैं। इनका विशेष गहन पुनरीक्षण कराया जा रहा है। इस कार्य को संपन्न कराने के लिए लगाए गए बीएलओ बूथ पर सभी मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म पहले ही बांटे जा चुके थे। इसके बावजूद अभी तक 5,12,596 में फॉर्म लोगों ने जमा नहीं किए गए हैं, जबकि 21,82,093 मतदाताओं ने बीएलओ के पास फार्म वापस जमा कर चुके हैं। इनका फार्म अपलोड करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। ऐसे में इन विधानसभा क्षेत्रों में कांबिंग के लिए 220 जिलास्तरीय अधिकारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं प्रशासक वैभव मिश्र ने बताया कि बूथवार अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। जिलास्तरीय नोडल अफसर पर्यवेक्षण करेंगे। हर दरवाजा खटखटाएंगे। छह बिंदूओं पर जांच करते हुए लोगों से गणना फॉर्म भरवाएंगे। बीएलओ और सुपरवाइजर से तत्काल उन्हें डिजिटाइज्ड कराएंगे। रोज शाम को प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। तैनात सेक्टर अफ्सर बीएलओ के साथ बूथवार भ्रमण के दौरान शहरी क्षेत्र में सभासद और ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम प्रधान की मौजूदगी में खुली बैठक कर तैयार मतदाताओं का नाम पढ़कर सुनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक में प्रस्ताव तैयार कर गांव में गणना फार्म भरवाने के साथ खुली बैठक में सामने आई गड़बड़ियों को तत्काल सही कराएंगे। उन्होंने बताया कि इससे एसआईआर फार्म तैयार करने में गलतियों की संभावना बहुत ही कम हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed