{"_id":"6a08d9988f3728ac7208d0e9","slug":"sir-despite-multiple-surveys-possession-of-the-land-has-still-not-been-obtained-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-159942-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: साहब! कई बार पैमाइश, फिर भी नहीं मिला भूमि पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: साहब! कई बार पैमाइश, फिर भी नहीं मिला भूमि पर कब्जा
Sun, 17 May 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 17 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
पडरौना/गंगुआ बाजार। सभी तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। तमकुहीराज तहसील सभागार में डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 58 लोगों ने शिकायतें प्रस्तुत कीं। छह मामले मौके पर निस्तारित हुए। 52 लोगों को शीघ्र निस्तारण का आश्वासन मिला।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर के समक्ष पहुंचे सरेया खुर्द के वसीर अंसारी ने कहा कि काश्तकारी भूमि पर विपक्षी दीनानाथ ठाकुर काबिज नहीं होने दे रहे है। राजस्व टीम विवादित भूमि की कई बार पैमाइश कर चुकी है, लेकिन उन्हें कब्जा नहीं मिल रहा है। डीएम ने तहसीलदार से रिपोर्ट तलब की। पड़री राजा के सुदामा गुप्ता ने शौचालय का मुद्दा उठाया। कहा कि करीब छह माह पहले स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, लेकिन आज तक उनके खाते में सहायता राशि नहीं आई।
उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान अड़ंगा डाल रहे हैं। डीएम ने तमकुही बीडीओ से तत्काल मामले का निस्तारण करने का आदेश दिया। इसी तरह बगही के प्रधान प्रतिनिधि अमरजीत गोड ने शिकायत की कि करीब एक साल पहले गांव में अन्नपूर्णा भवन के लिए ग्राम सभा में प्रस्ताव हुआ था। भवन निर्माण के लिए निर्माण सामग्री भी आ गई है, लेकिन बगलगीर निर्माण कार्य रोक रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसके लिए वे बीते तीन माह से से दौड़ रहे है। पांच बार तहसील दिवस में भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी तरह एक-एक कर डीएम और एसपी के समक्ष राजस्व के 25, पुलिस के 14, विकास के पांच और अन्य विभागों के 14 मामले सामने आए। इसमें छह मामले मौके पर निस्तारित किया गए। 52 फरियादियों को बीते दिनों की तरह संपूर्ण समाधान दिवस में भी निराश होकर घर जाना पड़ा।
इस दौरान एसपी केशव कुमार, तमकुहीराज एसडीएम आकांक्षा मिश्रा, परियोजना निदेशक पीयूष, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य, डीआईओएस श्रवण कुमार, उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह, डीएसएओ कृष्ण गोपाल पांडेय आदि मौजूद रहे।
कप्तानगंज संवाद के अनुसार, एडीएम न्यायिक गुलाब सिंह व एसडीएम मोहम्मद जफर की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। राजस्व के आठ, पुलिस के तीन, विकास के एक और अन्य के चार समेत कुल 16 मामले दर्ज हुए। इसमें से राजस्व के चार मामले निस्तारित हुए। एडीएम न्यायिक ने कहा कि शासन के मंशा के अनुकूल सभी कर्मचारी और अधिकारी समय सीमा के भीतर मामले का निस्तारण करें। इस दौरान नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी, बीडीओ कप्तानगंज अमरनाथ पांडेय, अधिशासी अधिकारी कप्तानगंज योगेश प्रताप मिश्रा, सप्लाई इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह, आशुतोष कुमार, सुरेंद्र प्रजापति, मारकंडे गुप्ता आदि मौजूद रहे।
खड्डा संवाद के अनुसार तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम सर्वेश कुमार सिंह गौर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें राजस्व के आठ, पुलिस विभाग के तीन, पुलिस व राजस्व संयुक्त के दो, विकास के दो और अन्य विभागों के आठ समेत कुल 23 मामले प्रस्तुत हुए, जिसमें से महज दो मामले निस्तारित हो सके।
0
बोले फारियादी-- -- -- -
पुश्तैनी भूमि पर गांव के एक व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज पेश कर सहखातेदार बनने का आदेश नायब तहसीलदार कोर्ट से करा लिया। इसकी जानकारी होने पर आदेश को एसडीएम कोर्ट से खारिज करा दिया हूं। फिर भी दस्तावेज में हेराफेरी कर आरोपी जमीन हड़पने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए करीब 15 साल से तहसील का चक्कर लगा रहा हूं लेकिन, समस्या का समाधान अब तक नहीं हुआ। -रमेश कुमार, निवासी जंगल नौगांवा।
0
गाटा संख्या 280 व 2163 पर नाली व गड्ढा दर्ज है। इस पर गांव के एक व्यक्ति ने पक्का निर्माण कर लिया है। मामला सामने आने पर करीब दो वर्ष पहले तहसीलदार कोर्ट से बेदखली का आदेश हुआ था, लेकिन अब तक कब्जा नहीं हटा है। करीब एक वर्ष पहले एडीएम कोर्ट ने भी धारा 67/5 की कार्रवाई करते हुए तत्काल कब्जा हटाने का आदेश दिया। इसके बाद भी अब तक सरकारी भूमि से कब्जा नहीं हटा है। -रामबेलाश गुप्ता, बिहार बुजुर्ग के कटहरी बाग

बोले फारियादी