फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shri Hanumant Mahayagya Begins with a Kalash Yatra

Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ श्रीहनुमंत महायज्ञ शुरू

Mon, 30 Mar 2026 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 30 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Shri Hanumant Mahayagya Begins with a Kalash Yatra
मलुकही में आयोजित श्री हनुमंत महायज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा में शामिल कन्याएं।संवाद - फोटो : credit
कप्तानगंज। क्षेत्र के मलुकही गांव के नवयुवक मंगल दल परिसर में रविवार को नौ दिवसीय श्री हनुमंत महायज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू हुआ। आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

रविवार की सुबह जयश्रीराम के जयघोष के साथ क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा मलुकही, सेमरा, बौलिया, कप्तानगंज कस्बा के किसान चौक, आजाद चौक, सुभाष चौक, डीसीएम चौक होते हुए राम जानकी घाट पहुंची। आचार्य श्यामसुंदर पाठक, दुर्गेश शुक्ला, शत्रुघ्न दुबे आदि विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच छोटी गंडक नदी का जल भरवाया। इसके बाद कलश यात्रा यज्ञ स्थल पहुंची। यज्ञ मंडप में विधि-विधान से कलश स्थापित किया गया। इसके साथ श्रीहनुमंत महायज व प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू हुआ। ग्राम प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि महायज्ञ के दौरान दिन में श्रवण दास प्रवचन करेंगे और रात में वृंदावन के कलाकार रासलीला का मंचन करेंगे। दो अप्रैल को नवनिर्मित हनुमान मंदिर के गर्भगृह में श्रीराम भक्त हनुमान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम प्रधान अजीत सिंह, विजय प्रताप सिंह, राधेश्याम यादव, रामलखन गुप्ता, मोतीचंद गुप्ता, बेचू वर्मा, मंजीत सिंह, रामकेवल सिंह, अखिलेश सिंह, राजन सिंह, मन्ना पांडेय, संजय मिश्र, आयुष मिश्र, सुरेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed