Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shortage of buses on local routes; tempo drivers charging arbitrary fares

Kushinagar News: लोकल रूटों पर बसों का टोटा, टेंपो चालक वसूल रहे मनमाना किराया

Sat, 07 Nov 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Shortage of buses on local routes; tempo drivers charging arbitrary fares
लोकल रूटों पर रोडवेज बसों का टोटा, टेंपो चालकों की मनमानी से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन


पडरौना। दिवाली और छठ पर्व पर दूसरे शहरों से घर लौट रहे यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। लंबी दूरी का सफर तय करने के बाद भी उन्हें गांव तक पहुंचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जिले के कई लोकल रूटों पर रोडवेज बसों का नियमित संचालन नहीं होने से यात्रियों को टेंपो और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। आरोप है कि इसका फायदा उठाकर टेंपो चालक कम दूरी के सफर के लिए भी मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
त्योहार पर नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और परिवार के अन्य सदस्यों की बड़ी संख्या दूसरे शहरों से घर लौट रही है। ट्रेन या बस से पडरौना, कसया, कप्तानगंज और अन्य प्रमुख स्थानों पर पहुंचने के बाद उन्हें गांव जाने के लिए वाहन तलाशना पड़ रहा है। कई मार्गों पर रोडवेज बसों की पर्याप्त सुविधा नहीं होने से यात्रियों के सामने टेंपो ही विकल्प बचता है।
विज्ञापन


पुणे से आ रहे चैती के केशव कुमार मिश्र, दिल्ली से आ रहे ठाढ़ीभार के सुनील पांडेय और गुजरात से आ रहे गोरड़िया के पवन भारती ने बताया कि सामान्य दिनों में भी लोकल रूटों पर सार्वजनिक परिवहन की सुविधा सीमित रहती है। त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने के बावजूद बसों की उपलब्धता में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई है। ऐसे में टेंपो चालकों की मनमानी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों के अनुसार, कम दूरी का सफर तय करने के लिए भी अधिक किराया देना पड़ता है। विरोध करने पर चालक जाने से इन्कार कर देते हैं या अन्य यात्रियों के आने का इंतजार करने लगते हैं। इससे परिवार के साथ यात्रा करने वाले लोगों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है। सामान के साथ वाहन का इंतजार करना उनकी मजबूरी बन जाता है।


इस संबंध में पडरौना डिपो के एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि डिपो की ओर से संचालित सभी बसों के एक से दो फेरे बढ़ाए गए हैं। लखनऊ, कानपुर और दिल्ली मार्ग पर चलने वाली लंबी दूरी की बसों की संख्या भी बढ़ाई गई है। उपलब्ध संसाधनों के अनुसार बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed