फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   shops will keep garbage in front of the town clean

दुकानों के आगे कूड़ा पात्र रख करेंगे शहर को साफ

Thu, 22 Mar 2018 11:54 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 22 Mar 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
shops will keep garbage in front of the town clean
कूड़ा पात्र - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। मुख्य मार्गों व दुकानों के आगे फैले कचरा की वजह से शहर में गंदगी दिखती है। कचरा कूड़ा पात्र में रखा होने की वजह से एक तो जानवर उसे बिखेर नहीं पाएंगे, दूसरे सफाई कर्मी को उसे फेंकने में सुविधा मिलेगी। सड़क व दुकान के आगे की खाली जगह साफ-सुथरी दिखेगी तो अन्य लोग भी स्वच्छता को लेकर सतर्क रहेंगे। इन सबका असर शहर को स्वच्छ बनाए रखने पर पड़ेगा।
विज्ञापन


शहर को साफ रखने के लिए पडरौना नगर पालिका कुछ सख्त प्रयास करने जा रही है, हालांकि इसकी शुरूआत अनुरोध से होगी लेकिन बाद में इसे अनिवार्य बनाया जाएगा। प्रयास यह है कि नगर की सभी दुकानों के आगे कूड़ा पात्र रखवाया जाए। इसके अलावा प्रमुख चौराहों पर नगर पालिका खुद कूड़ेदान रखेगी। कूड़ेदान रखने की शुरूआत पहले अनुरोध के साथ होगी। चेयरमैन व सदस्य एक-एक दुकानदार से इसके लिए मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


करीब 50 हजार की आबादी वाले शहर में सफाई की स्थिति बेहद खराब है। मुहल्लों की बात छोड़िए मुख्य मार्ग के किनारे भी जगह-जगह कूड़े का ढेर लग जा रहा है। वजह यह कि शहर की सड़कों पर अलसुबह झाड़ू लग जाता है जबकि दुकानें सात बजे के बाद खुलती हैं। दुकानदार दुकान की सफाई के बाद सारा कूड़ा सड़क पर डाल देते हैं। एक जगह कूड़ा फेंका देखकर अगल-बगल के दूसरे दुकानदार भी वहीं कूड़ा डाल जाते हैं। दिन में सफाई वाली गाड़ी आती नहीं, लिहाजा दिन भर वह कूड़ा शहर को गंदा बनाता रहता है। कुछ दिन पहले डीएम आंद्रा वामसी ने भी शहर को साफ रखने के लिए सफाई कर्मियों की टीम लगाई थी लेकिन बाद में फिर वैसी ही हालत होने पर एक कार्यक्रम में उन्होंने इस पर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका प्रशासन ने कई दिन तक इसके निरीक्षण के बाद समस्या से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया। इसके तहत सभी दुकानों के आगे अनिवार्य रूप से कूड़ा पात्र रखवाने की व्यवस्था की जा रही है। तय यह हुआ है कि शुरूआत में नगर पालिका अध्यक्ष और वार्ड सदस्य एक-एक दुकानदार से मिलकर उनसे दुकान के आगे कूड़ापात्र रखने अथवा नई व्यवस्था होने तक अपना कूड़ा नगर पालिका के कूड़ा पात्र या ट्राली में डालने का अनुरोध करेंगे। इसके बाद प्रमुख स्थानों पर नगर पालिका खुद कूड़ा पात्र रखवाएगी तथा व्यापार मंडल व अन्य सामाजिक संगठनों से भी इसके लिए सहयोग लेगी। अंत में सभी दुकानदारों के लिए कूड़ा पात्र रखने की व्यवस्था को अनिवार्य बनाया जाएगा।

पडरौना नगर पालिका परिषद के चेयरमैन विनय जायसवाल का कहना है कि लोग स्वच्छता को आदत में शुमार नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए  दिक्कत है। हर दुकान व घर के आगे कूड़ा रखने के लिए पात्र हो तो सड़क पर गंदगी नहीं होगी। नालियां भी साफ रहेंगी। इससे सफाईकर्मी का बोझ कम होगा, साथ ही वातावरण भी स्वच्छ रहेगा। कूड़ापात्र के लिए कार्ययोजना बन चुकी है। सदस्यों के साथ वे स्वयं निकलेंगे तथा सामाजिक व व्यापारिक संगठनों से भी इस कार्य में सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed