फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shop caught fire due to short circuit, goods reduced to ashes

Kushinagar News: शाॅर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, सामान राख

Thu, 29 Feb 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 29 Feb 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Shop caught fire due to short circuit, goods reduced to ashes
अहिरौली बाजार। सेंदुरिया विशुनपुर में मंगलवार की रात करीब 12 बजे शार्ट सर्किट से गुमटी में आग लग गई। उसमें रखा किराना का सामान राख हो गया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस और हल्का लेखपाल को दी। 112 नंबर पुलिस ने मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन

सेंदुरिया विशुनपुर निवासी इब्राहिम अली अपने धर के सामने परिवार का जीविका चलाने के लिए गुमटी में किराने की दुकान खाेली है। मंगलवार की रात करीब 12 बजे दुकान के बगल में लगे बिजली मीटर में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। परिवार के लोग सोए थे। दुकान से आग की लपट और धुंआ निकलता देख दुकानदार और परिजन जागे। घर के सामने आग लगने के कारण परिजन घर से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। घर के अंदर से ही शोर मचाने लगे। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक आग ने बगल में रखी बाइक, साइकिल और एक पिकअप वाहन आग की भेंट चढ़ गई। दुकान में रखा सारा सामान राख हो गया। दुकानदार इब्राहिम अली ने बताया कि किराने का सामान और नकदी सहित बगल में रखी एक साइकिल भी जल गई है। पड़ोसी प्रेमचंद सिंह की बाइक भी आग की चपेट में आने से जल गई। बगल में पड़ोसी अवधेश सिंह की एक पिकअप गाड़ी खड़ी भी जल गई। घटना की जानकारी होने पर हल्का लेखपाल चंद्रभान प्रसाद ने क्षति की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed