फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shivling Pran Pratishtha ritual begins with Kalash Yatra

Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

Fri, 20 Feb 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Shivling Pran Pratishtha ritual begins with Kalash Yatra
कप्तानगंज क्षेत्र के मठिया ऊर्फ अकटहा गांव में काली मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा में शामिल लोग - फोटो : nowshera news
मथौली। क्षेत्र के मठिया उर्फ अकटहां स्थित काली मंदिर परिसर में नवनिर्मित मंदिर में शुक्रवार को शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके लिए आयोजकों की तरफ से बृहस्पतिवार को क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

हरहर महादेव के जयघोष के साथ सुबह करीब 10 बजे निकली कलश यात्रा छोटा टोला, बड़ा टोला, उत्तर टोला होते रगड़गंज बाजार स्थित छोटी गंडक नदी के रगड़गंज घाट पहुंची, वहां पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरवाया। इसे बाद कलश यात्रा विभिन्न गांव होते हुए मंदिर परिसर पहुंचा, जहां विधिविधान से कलश का पूजन कर अनुष्ठान स्थल पर स्थापित किया गया। शुक्रवार को शिवलिंग की स्थापना के साथ अनुष्ठान की पूर्णाहुति होगी। इसके बाद भंडारा आयोजित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान धर्मेंद्र साहनी, श्याम सुंदर यादव, सुधीर पांडेय, रजनीश मिश्र, राजकुमार मिश्र, गौरव मिश्र, मिथिला साहनी, संदीप वर्मा, रामज्ञान कन्नौजिया, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed