{"_id":"6add12f3d09bb8522e060eb8","slug":"shivkumar-died-due-to-a-head-injury-and-a-ruptured-liver-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-170895-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सिर में चोट और लिवर फटने से हुई थी शिवकुमार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सिर में चोट और लिवर फटने से हुई थी शिवकुमार की मौत
विज्ञापन
पिपरा बाजार। शिवकुमार चौहान (18) की मौत की गुत्थी उलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट और लिवर फटने से अंदरूनी रक्त प्रवाह को मौत का कारण बताया गया है। परिजन इसे हादसा मानने को तैयार नहीं हैं। हालांकि पुलिस के समझाने पर शनिवार को उन्होंने शव का दाह संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार, शिवकुमार बृहस्पतिवार की आधी रात घायल मिले थे। वह पड़रौना कोतवाली के सनेरा मल्लछपरा गांव से एक किलोमीटर दूर खसरारी माइनर की पटरी पर पड़े थे। पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टरों ने तुरंत मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार शाम को शिवकुमार का शव घर पहुंचते ही परिजन हंगामा करने लगे और अंतिम संस्कार करने के इन्कार कर दिया।
शिवकुमार की मां ने पड़ोसी गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि युवक ने बेटे को धमकी दी थी। परिजन ने कार्रवाई की मांग करते हुए शुक्रवार को अंतिम संस्कार नहीं किया। कप्तानगंज के तहसीलदार अभिषेक मिश्रा और कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी ने आश्वासन दिया। इसके बाद शनिवार को अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
जिस युवक पर हत्या का संदेह है, उसके पिता ने पुलिस को युवक के यात्रा के टिकटों की फोटोकॉपी सौंपी है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा 21 अक्तूबर को गोरखपुर से मुंबई चला गया था। उसका हवाई जहाज का टिकट रविवार रात 10 बजे मुंबई से दुबई के लिए था। शिवकुमार की मां को अब भी हादसे में बेटे की मौत पर यकीन नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच से सच्चाई देर-सवेर सामने आ सकती है।
कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोप के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। जिस युवक पर शिवकुमार के परिजन ने आरोप लगाया है। पुलिस ने संपर्क किया है। युवक ने खुद मुंबई में होने की बात कही है।