{"_id":"65b820bbc9b22b34330c70e4","slug":"shiv-mahapuran-katha-will-be-held-in-kushinagar-from-14th-february-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-111647-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 14 फरवरी से कुशीनगर में होगी शिव महापुराण कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 14 फरवरी से कुशीनगर में होगी शिव महापुराण कथा
Tue, 30 Jan 2024 03:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 30 Jan 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली में निरस्त हो चुकी मैत्रेय परियोजना स्थल पर सात दिवसीय शिव महापुराण कथा 14 फरवरी से शुरू होगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बैठने व अन्य जरूरी तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं।
आयोजक मंडल में शामिल महेश गोयनका और रजनीश जायसवाल ने सोमवार को बताया कि शिव महापुराण पंडित प्रदीप मिश्र सुनाएंगे। श्रीनाथजी मंदिर ट्रस्ट कसया की पूनम पांडेय की अगुवाई में तैयारियां शुरू हो गई हैं। रजनीश जायसवाल ने बताया कि जर्मन हैंगर पंडाल का निर्माण शुरू करा दिया गया है। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, उसका पूरा इंतजाम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन का भी सहयोग लिया जा रहा है। जर्मन हैंगर टेंट का निर्माण कर रहे फिरोजाबाद टूंडला के अजय ने बताया कि टेंट व पंडाल वाटर व फायर प्रूफ बनाया जा रहा है।